मिस्र में 187 नए COVID-19 मामले आए सामने, 19 मौतें भी हुईं

फरवरी की शुरुआत में मिस्र ने चीन को COVID-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में मदद करने के लिए सहायता प्रदान की और चीन ने बाद में उत्तरी अफ्रीकी देश को चिकित्सा सहायता के तीन बैच भेजे।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2020 08:29 AM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 08:29 AM (IST)
मिस्र में 187 नए COVID-19 मामले आए सामने, 19 मौतें भी हुईं
मिस्र में 187 नए COVID-19 मामले आए सामने, 19 मौतें भी हुईं

काहिरा, एएनआइ। मिस्र में मंगलवार को 187 नए COVID-19 मामले सामने आए। इनके साथ ही देश में कुल मामले 100,228 तक पहुंच गए हैं। इस बीच, 19 मौतों की सूचना भी मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई। वहीं, उन मौतों के साथ कुल मरने वालों का आंकड़ा 5,560 हो गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मेगाहेद ने एक बयान में कहा, पिछले 24 घंटों में 878 मरीजों को ठीक किया गया और अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, देश भर में अब ठीक हुए लोगों की संख्या 79,886 हो गई है।

मिस्र ने 14 फरवरी को अपने पहले COVID-19 मामले की पुष्टि की थी और यहां 8 मार्च को वायरस से पहली मौत हुई। दैनिक COVID -19 संक्रमण और मृत्यु दर में गिरावट के बीच, सबसे अधिक आबादी वाला अरब देश आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए एंटी-कोरोना वायरस एहतियाती उपायों को बनाए रखने के लिए सह-अस्तित्व योजना के रूप में प्रतिबंधों को कम कर रहा है। बता दें कि मिस्र और चीन चिकित्सा सहायता और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से महामारी से लड़ने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

फरवरी की शुरुआत में, मिस्र ने चीन को COVID-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में मदद करने के लिए सहायता प्रदान की और चीन ने बाद में उत्तरी अफ्रीकी देश को चिकित्सा सहायता के तीन बैच भेजे।

दुनिया के कई देशों में कोरोना का कहर जारी है। दुनिया में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27,738,845 हो गई है। दुनिया भर में अब तक कोरोना महामारी से 1.93 करोड़ से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। वहीं उसके बाद ब्राजील और भारत हैं। दुनिया भर में कोरोना से अब तक 901,868 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6,514,231 हो गई है, जबकि वहां 194,032 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत, ब्राजील, रूस और पेरू जैसे देशों में भी मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ब्रिटेन सरकार ने इंग्लैंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने पर नियम सख्त किए हैं। अब यहां पर एक साथ छह लोग नहीं जुट सकेंगे। पीएम बोरिस जॉनसन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। इंग्लैंड में पिछले तीन दिनों में संक्रमण के 8500 मामले आए हैं। इससे यहां कोरोना की दूसरी लहर का खतरा बढ़ रहा है। पूरे ब्रिटेन की बात करें तो यहां अब तक 3.52 लाख से ज्यादा मामले आए हैं और 41 हजार से ज्यादा की जान चुकी है।

chat bot
आपका साथी