इंडोनेशियाई प्रांतों ने जारी किया अलर्ट, जंगलों में आग लगने की हैं संभावनाएं

इंडोनेशियाई प्रांतों ने दुर्घटना होने की चेतावनी जारी की है क्योंकि देश में जंगल और जमीन में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

By Arti YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Feb 2018 12:47 PM (IST) Updated:Wed, 21 Feb 2018 12:51 PM (IST)
इंडोनेशियाई प्रांतों ने जारी किया अलर्ट, जंगलों में आग लगने की हैं संभावनाएं
इंडोनेशियाई प्रांतों ने जारी किया अलर्ट, जंगलों में आग लगने की हैं संभावनाएं

जकार्ता, (एजेंसी)। चार इंडोनेशियाई प्रांतों ने दुर्घटना होने की चेतावनी जारी की है क्योंकि देश में सूखे मौसम की शुरुआत से जंगल और जमीन में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रांत दक्षिण सुमात्रा, रियाउ, पश्चिम कालीमंतन और केन्द्रीय कालीमंतन हैं में अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों में जंगल में आग लगने की संभावनाएं अधिक हैं।

इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि प्रांतों के राज्यपालों ने हॉटस्पॉट की संख्या और एजेंसी की सिफारिशों के आधार पर अलर्ट घोषित किया है। एजेंसी ने बुधवार को कहा कि टेरा और एक्वा उपग्रहों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया में 90 सवेदनशील स्थान हैं। इनमें अधिकांश हॉटस्पॉट पश्चिम कालीमंतन में स्थित हैं।

इस महीने के शुरूआती दौर में राष्ट्रपति जोको विडोडो ने अधिकारियों से आग्रह किया था कि वे इस साल एशिया और एशियाई खेलों को सुनिश्चित करने के लिए जंगल में आग को रोकने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखें। विडोडो ने कहा कि उन्होंने सिंगापुर और मलेशिया के प्रधानमंत्री से वादा किया है कि 2018 एक धुंध-मुक्त वर्ष होगा। 

chat bot
आपका साथी