भारत के बाद अमेरिका में भी Tik Tok बैन होने के आदेश से चिढ़ा चीन, जताया विरोध

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस आदेश के बाद चीन की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। चीन एक बार फिर से चिढ़ गया है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 02:14 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 02:21 PM (IST)
भारत के बाद अमेरिका में भी Tik Tok बैन होने के आदेश से चिढ़ा चीन, जताया विरोध
भारत के बाद अमेरिका में भी Tik Tok बैन होने के आदेश से चिढ़ा चीन, जताया विरोध

बीजिंग, रायटर। भारत के बाद अब अमेरिका में भी अब जल्द ही टिक टॉक(TikTok) और वी चैट(We Chat) एप बंद हो जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिक टॉक(TikTok) और वी चैट(We Chat) एप को बंद करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों ऐप्स पर अमेरिका में बैन लगाने के आदेश पर ट्रंप ने गुरुवार को हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह आदेश अगले 45 दिनों में अमेरिका में लागू हो जाएगा और इसके बाद टिक टॉक(TikTok) और वी चैट(We Chat) बैन हो जाएंगे। AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक ट्रंप के कार्यकारी आदेश में TikTok को अमेरिकी अर्थव्यवस्था और उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस आदेश के बाद चीन की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। चीन एक बार फिर से चिढ़ गया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस आदेश पर विरोध जताया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस आदेश का विरोध करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गुरुवार को मैसेजिंग ऐप WeChat और वीडियो-शेयरिंग ऐप TikTok को बैन किए जाने के आदेश पर विरोध जताते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन(Wang Wenbin) ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन, कारोबारी वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करेगा।

बता दें कि ट्रंप के इस आदेश के लागू होने के बाद टिक टॉक(Tik Tok) का अमेरिका में कारोबार पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके बाद अमेरिका में कोई व्यक्ति फर्म, टिक टॉक की पैंरेंट कंपनी बाइटडांस(ByteDance) के साथ कोई कारोबारी लेनदेन नहीं कर पाएगी। ट्रंप ने चीनी कंपनी Wechat ऐप पर भी यूजर्स की डाटा चोरी का आरोप लगाया है। ट्रंप की मानें, तो Wechat ऐप चीनी सरकार के साथ अमेरिकी नागरिकों का डाटा को शेयर करती है। इससे देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

chat bot
आपका साथी