Imported COVID-19 case in Shanghai: शंघाई में इंर्पोटेड दो नए मामले, अमेरिका और UAE से आए हैं वापस

नॉवेल कोरोना वायरस का जन्म चीन के वुहान में ही हुआ था और अब तक यहां संक्रमण के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। शंघाई में दो नए इंपोर्टेड मामलों का पता चला है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 08:53 AM (IST)
Imported COVID-19 case in Shanghai: शंघाई में  इंर्पोटेड दो नए मामले, अमेरिका और UAE से आए हैं वापस
Imported COVID-19 case in Shanghai: शंघाई में इंर्पोटेड दो नए मामले, अमेरिका और UAE से आए हैं वापस

शंघाई, आइएएनएस। चीन के शंघाई (Shanghai) में दो नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं जो बाहर (Imported) के हैं । म्युनिसिपल हेल्थ कमिशन ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। देश में घरेलू संक्रमण के मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं है। ये दोनों संक्रमित मरीज चीनी नागरिक हैं लेकिन विदेश से लौटे हैं। इनमें से एक नागरिक 3 अगस्त को फ्रांस होते हुए अमेरिका से शंघाई वापस आया है। दूसरा संयुक्त अरब अमीरात से लौटा है।

किए गए थे क्वारंटाइन

चीन वापसी के बाद इन्हें क्वारंटाइन किया गया था और इसी क्रम में कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद टेस्ट किया गया। इसमें दोनों ही  पॉजिटिव पाए गए। इन दोनों के साथ प्लेन में कुल 103 लोग थे इन्हें भी क्वारंटाइन किया गया है। शुक्रवार तक शंघाई में 424 संक्रमितों की पुष्टि की गई और 342 स्थानीय संक्रमण के मामले हैं। 

घट गई मास्क की डिमांड

कीमतों में कमी के बाद चीन की मास्क निर्माता कंपनियां संकट का सामना कर रही हैं। जिस चीन में महामारी की शुरुआत हुई थी उस वक्त वहां  हजारों मास्क बनाने वाली कंपनियों की शुरुआत हुई।  लेकिन अब वहां क्वालिटी को लेकर सख्त किए गए कानूनों व घरेलू मांगों में आई कमी के बाद इन कंपनियों की हालत बदतर है। इस साल की शुरुआत में 73000 से अधिक कंपनियों को मास्क निर्माता के तौर पर रजिस्टर किया गया था। केवल अप्रैल में 36,000 नई कंपनियां खुली थीं। लेकिन नई कंपनियों की झुंड के कारण क्वालिटी में कमी आई और अनेकों घोटाले के मामले सामने आए। चीन के शोधकर्ताओं के अनुसार, कार निर्माताओं से लेकर डायपर निर्माताओं तक ने मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया था।

बता दें कि पिछले साल के अंत में चीन के वुहान प्रांत में पहला कोविड-19 संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद इस संक्रमण के मामले में इतनी तेजी से बढ़ोतरी हुई की मार्च 2020 तक यह महामारी के रूप में बदल गया।

chat bot
आपका साथी