China flood: चीन के गुआंग्शी में भारी बारिश, बाढ़ से 37 लाख से अधिक लोग प्रभावित

China floodचीन में इन दिनों बाढ़ का संकट गहरा रहा है। लगातार बारिश के कारण कई लोगों बेघर हो गए हैं। भीषण बाढ़ ने दक्षिणी चीन में हजारों लोगों को क्षेत्र खाली करने के लिए मजबूर कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को दी नई जानकारी में कहा-

By Ashisha RajputEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 09:16 PM (IST)
China flood: चीन के गुआंग्शी में भारी बारिश, बाढ़ से 37 लाख से अधिक लोग प्रभावित
भारी बारिश के कारण 37 लाख से अधिक निवासी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

नैनिंग, एएनआइ। चीन के दक्षिण क्षेत्र में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने दक्षिणी चीन में हजारों लोगों को क्षेत्र खाली करने के लिए मजबूर किया है। वहीं स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को नई जानकारी दी, जिसमें उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण 37 लाख से अधिक निवासी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुआंग्शी में इस साल बाढ़ के मौसम के दौरान भारी बारिश की छह घटनाएं हुई हैं, जिसमें औसत वर्षा 490.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जो पिछले वर्षों की इसी अवधि में दर्ज की गई 1.6 गुना अधिक है।

क्षेत्र के बाढ़ नियंत्रण और राहत कार्य

क्षेत्र के बाढ़ नियंत्रण और राहत कार्य पर एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बाढ़ और बारिश से प्रेरित आपदाओं से अबतक कम से कम 3,436 घर गिर गए हैं, जबकि इस क्षेत्र में 159,300 हेक्टेयर फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान पहले ही 12.48 अरब युआन (करीब 1.86 अरब अमेरिकी डालर) को पार कर चुका है। बाढ़ की ताजा स्थिति पर क्षेत्र के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक, गुआंग्शी में और भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की आशंका है।

इससे पहले बढ़ते पानी और भूस्खलन के खतरे के कारण जियांग्शी प्रांत में, लगभग 5 लाख लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है और बाढ़ ने उनके जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश से शहरों के कुछ हिस्सों में सड़कें ढह गई हैं और घर, कारें और फसलें भी नष्ट हो गई हैं। आपको बता दें कि चीन नियमित रूप से गर्मियों के महीनों में बाढ़ का अनुभव करता है। देश में सबसे अधिक बारिश मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में होती है।

chat bot
आपका साथी