2018 में भी चीन के कई इलाकों में घटी जन्मदर, 'एक बच्चे की नीति' हटने के बाद भी जन्मदर में है गिरावट

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते साल बीजिंग में प्रत्येक 1000 व्यक्ति पर जन्मदर 8.24 फीसद घटी है। 2017 में यह आंकड़ा 9.06 फीसद था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 09:41 PM (IST)
2018 में भी चीन के कई इलाकों में घटी जन्मदर, 'एक बच्चे की नीति' हटने के बाद भी जन्मदर में है गिरावट
2018 में भी चीन के कई इलाकों में घटी जन्मदर, 'एक बच्चे की नीति' हटने के बाद भी जन्मदर में है गिरावट

शंघाई, रायटर। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद चीन में जन्मदर लगातार घट रही है। चीन डेली के मुताबिक 2018 में राजधानी बीजिंग के अलावा कई इलाकों में जन्मदर में गिरावट आई है। घटती जन्मदर व बुजुर्गो की बढ़ती जनसंख्या के चलते चीन ने अपनी विवादास्पद 'एक बच्चे की नीति' को 2016 में ही बदल दिया था। इसके बाद किसी भी दंपती को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति है।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते साल बीजिंग में प्रत्येक 1000 व्यक्ति पर जन्मदर 8.24 फीसद घटी है। 2017 में यह आंकड़ा 9.06 फीसद था। 2018 में राजधानी की कुल जनसंख्या में भी लगातार दूसरी बार गिरावट आई। देश की वित्तीय राजधानी शंघाई में जहां 2017 में जन्मदर 8.1 फीसद घटी, वहीं 2018 में 7.2 फीसद की गिरावट हुई। लिओनिंग प्रांत में बीते साल जन्मदर में 6.39 फीसद की गिरावट हुई।

2017 के मुकाबले 20 लाख कम बच्चों का जन्म
चीन में पिछले साल 1.52 करोड़ बच्चों का जन्म हुआ था। 2017 के मुकाबले यह बीस लाख कम था। विशेषज्ञों के मुताबिक 2029 के बाद से चीन की जनसंख्या में लगातार गिरावट आएगी। इससे 2050 तक देश में 20 करोड़ श्रमिकों की कमी हो सकती है। वर्तमान में चीन की जनसंख्या 1.418 अरब है।

शादियों में भी गिरावट
चीन में शादियों की दर में भी भारी कमी आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के मुताबिक 2018 में नई शादियों के पंजीकरण में 0.72 फीसद की गिरावट आई है।

chat bot
आपका साथी