US Shooting: अमेरिका के इलिनोइस में चाकू मारकर चार लोगों की हत्या, 7 घायल; पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

अमेरिका के उत्तरी इलिनोइस में बुधवार को कई स्थानों पर एक व्यक्ति द्वारा चाकूबाजी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। मरने वालों में 15 वर्षीय किशोरी 63 वर्षीय महिला 49 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवक शामिल है। उनके नाम पुलिस ने अभी उजागर नहीं किए हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

By AgencyEdited By: Sonu Gupta Publish:Thu, 28 Mar 2024 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 07:05 PM (IST)
US Shooting: अमेरिका के इलिनोइस में चाकू मारकर चार लोगों की हत्या, 7 घायल; पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
अमेरिका के इलिनोइस में चाकू मारकर चार लोगों की हत्या। प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  • पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है
  • हत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है

एपी, रॉकफोर्ड। अमेरिका के उत्तरी इलिनोइस में बुधवार को कई स्थानों पर एक व्यक्ति द्वारा चाकूबाजी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। मरने वालों में 15 वर्षीय किशोरी, 63 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवक शामिल है। उनके नाम पुलिस ने अभी उजागर नहीं किए हैं।

पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में लिया

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे की मंशा का पता नहीं चल पाया है। राकफोर्ड पुलिस प्रमुख कार्ला रेड ने कहा कि दोपहर 1.14 बजे स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से इस संबंध में पहली काल मिली। उसके बाद अन्य कई काल आए। उन्हें नहीं लगता कि और कोई भी शख्स घटना में शामिल है।

यह भी पढ़ेंः Chinese Hackers: अमेरिका की चीनी हैकर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जासूसी करने वालों को ठहराया दोषी; 7 पर रखा 10 मिलियन डॉलर का इनाम

तीन लोगों ने घटनास्थल पर तोड़ा दम

वहीं, इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है। हमले में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि एक शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रेड ने कहा कि हमलों से संबंधित किसी अन्य जानकारी के लिए लोगों से मदद मांगी गई है। यह घटना राकफोर्ड स्थित वालमार्ट के एक कर्मचारी की हत्या के एक दिन बाद सामने आई है।

यह भी पढ़ेंः पूर्व IPS अधिकारी संजीव भट्ट को 20 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया 2 लाख रुपये का जुर्माना; NDPS मामले में हुई सख्त कार्रवाई

chat bot
आपका साथी