मौसम का सितम: जम रहा था US, पिघल रही थी बाकी दुनिया

एक ओर अमेरिका जहां ठंड की मार झेल रहा था वहीं दुनिया के बाकी हिस्‍सों में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 01:20 PM (IST)
मौसम का सितम: जम रहा था US, पिघल रही थी बाकी दुनिया
मौसम का सितम: जम रहा था US, पिघल रही थी बाकी दुनिया

वाशिंगटन (एजेंसी)। अप्रैल माह के तापमान के दोहरे रवैये का सामना दुनिया ने किया। अमेरिका में जहां लोग ठंड से ठिठुर रहे थे, वहीं इसके उलट दुनिया के शेष हिस्‍सों में भारी गर्मी थी। कुल मिलाकर अमेरिका को छोड़ अन्‍य हिस्‍सों ने सबसे गर्म अप्रैल माह का सामना किया। दूसरे शब्‍दों में पिछले माह जो अमेरिकियों ने देखा और महसूस किया दुनिया के बाकी हिस्‍सों के लोगों ने इसके विपरीत परिस्‍थितियां का सामना किया।

दूसरी ओर मिनियापॉलिस, शिकागो और ग्रीन बे ने अपने शीर्ष सर्वाधिक ठंडे रिकॉर्ड के बारे में बताया। मिन्‍नेसोटा की सभी झील मई के पहले सप्‍ताह तक जमी हुई थीं। वहीं 1997 के बाद से अमेरिका के लिए यह सबसे ठंडा महीना रहा।

अप्रैल 2001 में मैक्सिको के सांता रोसा का तापमान 123.8 डिग्री या 51 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। दुनियाभर के मौसम पर नजर रखने वाले मौसम विशेषज्ञ क्रिस्‍टोफर बर्ट के अनुसार, इतना तापमान आधुनिक समय में धरती के लिए सबसे ज्‍यादा है। बर्ट के मुताबिक, 17 वर्ष के बाद इतना तापमान दर्ज किया गया है। पाकिस्‍तान के नवाबशाह में अप्रैल लगातार दूसरा माह रहा जब यहां पर गर्मी ने एक रिकॉर्ड कायम किया है। मार्च में यहां का तापमान 113.9 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके अलावा एशिया के दूसरे शहरों में भी मार्च के माह में 29 से 31 मार्च के बीच गर्मी ने नया आंकड़ा छुआ था।

chat bot
आपका साथी