US मीडिया में छाया खुंखार आतंकी हमजा बिन लादेन, बोले ट्रंप- अमेरिका के लिए था खतरनाक

हजमा की मौत ट्रंप प्रशासन के पहले दो वर्षों के दौरान हुई थी। लेकिन अमेरिका की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Fri, 02 Aug 2019 12:57 PM (IST) Updated:Fri, 02 Aug 2019 12:57 PM (IST)
US मीडिया में छाया खुंखार आतंकी हमजा बिन लादेन, बोले ट्रंप- अमेरिका के लिए था खतरनाक
US मीडिया में छाया खुंखार आतंकी हमजा बिन लादेन, बोले ट्रंप- अमेरिका के लिए था खतरनाक

वाशिंगटन, एजेंसी। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि अल-कायदा प्रमुख और ओसाम बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए एक खतरनाक आतंकवादी था। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी मीडिया और सोशल मीडिया में हमजा बिन लादेन की मौत की खबर सुर्खियों में है। यहां के प्रमुख समाचार पत्रों ने हमजा की मौत की खबर से प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

हालांकि, जब व्‍हाइट हाउस में पत्रकारों ने हमजा की मौत में अमेरिकी भूमिका पर सवाल किए तो ट्रंप ने इस बारे में कन्‍नी काट गए। उन्‍होंने इस पर टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया। इस बाबत उन्‍होंने कहा कि वह अमेरिका के लिए खतरनाक था। राष्‍ट्रपति ने कहा कि वह अमेरिका के बारे में गंदी सोच रखता था। हमजा लगातार अमेरिका के खिलाफ जहर उगलता था। इसलिए यह होना ही था। 

एक अमेरिकी अफसर के हवाले से कहा गया है कि हजमा की मौत ट्रंप प्रशासन के पहले दो वर्षों के दौरान हुई थी। लेकिन अमेरिका की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। उसकी मौत अल-कायदा के लिए एक बड़ा झटका था। उसकी मौत से इस्‍लामिक स्‍टेट को भी गहरा धक्‍का लगा था। न्‍यूयॉर्क टाइम के मुताबिक हमजा की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं थी। वह दुनिया में आतंकवाद का पर्याय बन चुका था।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी