अमेरिका में प्रदर्शनकारियों को 10 लाख डॉलर के मास्क देंगे भारतीय मूल के सिख

जूनटीन्थ के मौके अमेरिकी परोपकारी और उद्यमी गुरिंदर सिंह खालसा ने की घोषणा।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 03:48 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 03:48 PM (IST)
अमेरिका में प्रदर्शनकारियों को 10 लाख डॉलर के मास्क देंगे भारतीय मूल के सिख
अमेरिका में प्रदर्शनकारियों को 10 लाख डॉलर के मास्क देंगे भारतीय मूल के सिख

वाशिंगटन, प्रेट्र। जाने-माने भारतीय मूल के अमेरिकी परोपकारी और उद्यमी गुरिंदर सिंह खालसा ने जूनटीन्थ के मौके पर 10 लाख डॉलर के मास्क और फेस शील्ड दान करने का एलान किया है। ये मास्क और शील्ड उन लोगों को दिए जाएंगे जो अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पुलिस की बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। जूनटीन्थ अमेरिका में दास प्रथा के अंत की खुशी में मनाया जाता है।

प्रतिठति रोजा पा‌र्क्स ट्रेलब्लेजर पुरस्कार से सम्मानित इंडियाना के रहने वाले खालसा ने कहा, 'यदि हम घृणा एवं हिंसा की जगह प्रेम एवं करुणा फैलाना चाहते हैं तो हमें अमेरिका की असली तस्वीर दुनिया के सामने पेश करनी होगी। गैर राजनीतिक समिति 'सिक्खपीएसी' के संस्थापक खालसा ने कहा कि 10 लाख डॉलर (सात करोड़ 62 लाख रुपये से ज्यादा) के मास्क और फेस शील्ड दान करना न्याय की मांग कर रहे और पुलिस की बर्बरता समाप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की मदद करने का एक छोटा प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जूनटीन्थ मनाने का यह फैसला पुलिस सुधार की मांग कर रहे राष्ट्रीय आंदोलन को समर्थन देने के लिए किया। खालसा ने प्रत्येक अमेरिकी से अनुरोध किया कि वह माíटन लूथर किंग जूनियर और महात्मा गांधी जैसे नेताओं के दिखाए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मार्ग पर चलकर इस मुहिम का हिस्सा बनें। मिनीपोलिस में फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद से अमेरिका में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं। अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में शामिल है। अमेरिका में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21,91,052 हो गई है जिनमें से 1,18,434 लोगों की मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी