US Shutdown :मेक्सिको दीवार पर अड़े ट्रंप ने क्यों किया भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी को याद

ओवल हाउस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए धन की जरूरत पर जोर दिया।

By TaniskEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 11:11 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 12:33 PM (IST)
US Shutdown :मेक्सिको दीवार पर अड़े ट्रंप ने क्यों किया भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी को याद
US Shutdown :मेक्सिको दीवार पर अड़े ट्रंप ने क्यों किया भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी को याद

वॉशिंगटन,एजेंसी।अमेरिका में पिछले तीन हफ्ते से जारी shutdown  के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनेे देश को संबोधित किया। ओवल हाउस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए धन की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कैलिफोर्निया में अवैध शरणार्थी द्वारा किए गए भारतीय-अमेरिकी पुलिस अधिकारी के हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि वे अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दिवार बनाने के लिए 5.7 अरब डॉलर (लगभग 40 हजार करोड़ रुपये) की मांग देश को सुरक्षित रखने के लिए कर रहे हैं। ट्रंप ने सीमा की स्थिति को बढ़ता संकट करार दिया।

अवैध शरणार्थी ने कि थी पुलिस अधिकारी की हत्या 

भारतीय मूल के 35 वर्षीय पुलिस अधिकारी कॉर्पोरल रोनिल रॉन सिंह की क्रिसमस के एक दिन बाद गुस्तावो पेरेज़ अरियागा नाम के एक अवैध शरणार्थी मैक्सिको जाने की कोशिश में गोली मारकर हत्या कर दी थी। ट्रंप ने इसे लेकर कहा कि एक अमेरिकी हीरो को उस इंसान की वजह से जान गंवानी पड़ी जिसे देश में रहने का हक नहीं है। उन्होंने इस दौरान अवैध शरणार्थियों द्वारा किए गए कई और अपराधोंं का जिक्र किया।  

पिछले हफ्ते, उन्होंने कॉर्पोरल रोनिल सिंह की विधवा, अनामिका चंद-सिंह और उनके सहयोगियों के साथ न्यूमैन पुलिस विभाग में बात की और उनकी सेवा की प्रशंसा की और संवेदना व्यक्त की। गुस्तावो पेरेज़ अरियागा को कैलिफोर्निया के कर्न काउंटी में स्थित एक घर से गिरफ्तार किया गया है।

देश में shutdown इसलिए जारी

ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी दक्षिणी सीमा पर सुरक्षा संकट बढ़ रहा है। ट्रंप ने कहा 'यह एक मानवीय संकट है, दिल का संकट और आत्मा का संकट है'। उन्होंने कहा कि देश में shutdown इसलिए जारी है क्योंकि डेमोक्रेट सीमा सुरक्षा के लिए धन नहीं दे रहे हैं।

कर सकते हैं आपातकाल की घोषणा

ट्रंप यूएस-मेक्सिको सीमा पर विवाद को लेकर आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं। इससे कांग्रेस को दरकिनार करने की शक्तियां मिल जाएंगी,जो अब तक सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड देने से इनकार कर रहा है।

क्या है विवाद

ट्रंप प्रशासन ने US-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए 5.6 अरब डॉलर (करीब 35 हजार करोड़ रुपये) की मांग की है, लेकिन संसद से इसे मंजूरी नहीं मिली। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका में शरणार्थियों को अवैध रूप से दाखिल होने से रोकने के लिए मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाना जरूरी है।

संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में बहुमत में आए विपक्षी डेमोक्रेट सांसद इसके विरोध में हैं। डेमोक्रेट्स कहना है कि यह कर दाताओं के पैसों की बर्बादी है। इस मुद्दे पर दोनों पार्टियों के बीच जारी गतीरोध की वजह से देश में 22 दिसंबर से shutdown जारी है।

chat bot
आपका साथी