अमेरिका में स्वयंसवेक कर रहे हैं कोरोना वायरस प्रभावितों की मदद, चला रहे राहत कार्य

कोरोना वायरस की मार झेल रहे अमेरिकी लोगों की मदद के लिए स्वयंसेवक संघ ने 5 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का फंड जुटाया है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Fri, 24 Apr 2020 03:07 PM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2020 03:07 PM (IST)
अमेरिका में स्वयंसवेक कर रहे हैं कोरोना वायरस प्रभावितों की मदद, चला रहे राहत कार्य
अमेरिका में स्वयंसवेक कर रहे हैं कोरोना वायरस प्रभावितों की मदद, चला रहे राहत कार्य

वाशिंगटन, पीटीआइ। अमेरिका में हिंदू स्वयंसेवक संघ के 1,500 से अधिक सदस्य देश में अब तक के सबसे बड़े राहत कार्यों में से एक को अंजाम दे रहे हैं। स्वयंसेवक कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने वालों के लिए फंड जुटा रहे हैं।

अमेरिका में संघ परिवार का एक हिस्सा सेवा इंटरनेशनल पिछले कई हफ्तों में देश के 28 राज्यों में राहत कार्य चला रहा है और इसके तहत 5 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का फंड जुटाया है।

यूएस आधारित गैर-गैर-सरकारी संगठन, हिंदू स्वयंसेवक संघ के संयुक्त संचार निदेशक विकास देशपांडे ने पीटीआई से कहा कि संघ स्वयंसेवक अमेरिका में कोविड-19 के राहत कार्यों को अंजाम देने में जुटे हैं। संकट की स्थिति में स्थानीय समुदाय के लोगों की मदद करना संघ की परम्परा है।

देशपांडे ने बताया कि हिंदू स्वयंसेवक संघ सकंट की गंभीरता को देखते हुए आगे भी राहत कार्य जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास अमेरिका में स्थानीय समुदायों की मदद करने की अधिक क्षमता है।

बता दें कि सेवा इंटरनेशनल’ के नेतृत्व में 200 से अधिक भारतीय अमेरिकी और अन्य अमेरिकी संगठन कोरोना वायरस राहत कार्यों को मिलकर अंजाम देने के लिए साथ आए हैं। अन्य संगठनों के 2,500 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा सभी कोविड-19 राहत कार्य किए जा रहे हैं।

सेवा इंटरनेशनल ने 50 चिकित्सकों और वकीलों के बड़े समूह को एक साथ लाया है, जो संकट में पड़े लोगों के मार्गदर्शन और सहायता कर रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को हजारों मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपकरण दान किया जा चुका है। साथ ही यह निशुल्क आवास, भोजन और किराने का सामान प्रदान करके बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की मदद कर रहा है।                                                                        

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6 लाख 69 हजार 376 हो गई है, जबकि घातक वायरस की वजह से 49,900 लोगों की मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी