अमेरिका में नहीं थम रहा अश्वेत व्यक्तियों पर पुलिस की हिंसा, पिछले साल एक हजार से अधिक लोगों की हुई मौत

अमेरिकी पुलिस अधिकारियों द्वारा 10 जनवरी को दक्षिणी शहर मेम्फिस में एक 29 साल के अश्वेत व्यक्ति को क्रूरता पूर्वक पीटा गया। पिटाई के तीन दिन के बाद व्यक्ति की मौत हो गई। अश्वेत व्यक्ति का नाम टायर निकोल्स बताया जा रहा है। फाइल फोटो।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 29 Jan 2023 02:04 AM (IST) Updated:Sun, 29 Jan 2023 02:11 AM (IST)
अमेरिका में नहीं थम रहा अश्वेत व्यक्तियों पर पुलिस की हिंसा, पिछले साल एक हजार से अधिक लोगों की हुई मौत
अमेरिका में नहीं थम रहा अश्वेत लोगों पर पुलिस की हिंसा।

वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिकी पुलिस अधिकारियों द्वारा 10 जनवरी को दक्षिणी शहर मेम्फिस में एक 29 साल के अश्वेत व्यक्ति को क्रूरता पूर्वक पीटा गया। पिटाई के तीन दिन के बाद व्यक्ति की मौत हो गई। अश्वेत व्यक्ति का नाम टायर निकोल्स बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा अश्वेत व्यक्ति पर की गई हिंसा के कारण हुई मौत ने अमेरिका में एक बार फिर अधिकारियों द्वारा अश्वेत लोगों की पिटाई के बारे में बहस शुरू कर दी है।

एक हजार से अधिक हुई मौत

अमेरिका में पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान लोगों की होने वाली मौतों का आंकड़ा दस साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। वेबसाइट मैपिंग पुलिस वायलेंस के मुताबिक, पुलिस के साथ बातचीत के दौरान मरने वालों की संख्या साल 2022 में 1,186 थी, जो 10 साल में सबसे सर्वाधिक है।

साल 2020 में हुई थी पिटाई से एक अश्वेत व्यक्ति की मौत

मालूम हो कि साल 2020 में पुलिस द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति की पिटाई के बाद हुई मौत के कारण पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुआ था। लोरा किंग के पिता रोडनी किंग ने कहा कि साल 1991 में लॉस एंजिल्स में पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें भी पिटाई का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ इस बात से दुखी हूं कि हम अमेरिका में कहां हैं; हम अभी भी यहां हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से एक बार फिर उस शहर और अन्य जगहों पर एक बार फिर विनाशकारी दंगों को हवा दी है।

लाखों बार देखा गया था वीडियो

साल 2020 में हुई निकोल्स की मौत के बाद अमेरिका में यह सवाल पूछे जा रहे थे कि आखिर अमेरिका की वास्तविक प्रगति कितनी हुई है। जार्ज फ्लायड की मिनियापोलिस में साल 2020 में हुई एक अश्वेत व्यक्ति की हत्या का वीडियो लाखों बार देखा गया था। इस घटना के बाद ऐतिहासिक ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन को पूरे अमेरिका और विदेशों में भी देखा गया।

यह भी पढ़ें-

संयुक्त राष्ट्र का सुझावः अभी सरकारी खर्च घटाने से विकास धीमा होगा, महिलाएं-बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे

Fact Check : यूके के नेता के साथ खड़े राहुल गांधी की तस्वीर को BBC की डॉक्युमेंट्री से जोड़कर किया जा रहा शेयर

chat bot
आपका साथी