अमेरिका में गैरकानूनी रूप से रुके रहे 21 हजार भारतीय, जानिए- क्या है मामला

अमेरिका में करीब 21,000 भारतीय नागरिक ऐसे हैं जो अपनी वीजा अवधि समाप्त होने पर भी वहां अवैध रुप से ठहरे हुए हैं।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 10:53 AM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 07:49 AM (IST)
अमेरिका में गैरकानूनी रूप से रुके रहे 21 हजार भारतीय, जानिए- क्या है मामला
अमेरिका में गैरकानूनी रूप से रुके रहे 21 हजार भारतीय, जानिए- क्या है मामला

वाशिंगटन, प्रेट्र। पिछले साल वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद 21 हजार से ज्यादा भारतीय अमेरिका में रुके रहे। भारत उन शीर्ष दस देशों में शामिल है जहां के नागरिक वैध तरीके से अमेरिका आते हैं और वीजा समाप्त होने के बाद भी गैरकानूनी रूप से यहीं ठहरे रहते हैं।

अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग (डीएचएस) की नई रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर, 2016 से सितंबर, 2017 के बीच हवाई या समुद्र के रास्ते अमेरिका आए सात लाख एक हजार 900 विदेशी वीजा समाप्त होने के बावजूद अपने देश नहीं लौटे। साल 2017 में लोकप्रिय बी-1 और बी-2 वीजा पर 10.7 लाख से ज्यादा भारतीयों ने अमेरिका का दौरा किया।

ये वीजा उन लोगों को जारी किया जाता है जो कारोबार या पर्यटन के मकसद से अमेरिका आते हैं। इनमें से 14,204 भारतीय वीजा समाप्त होने के बावजूद अमेरिका में रुके रहे। करीब 1700 लोग बाद में अमेरिका से लौट गए। लेकिन 12,498 भारतीयों का अमेरिका से लौटने का कोई रिकार्ड नहीं है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वे अमेरिका में अवैध रूप से रुके हुए हैं।

इसी तरह पिछले साल एक लाख 27 हजार 435 भारतीय छात्र और रिसर्च स्कॉलर एफ, जे और एम वीजा लेकर अमेरिका पहुंचे थे। इनमें से 4,400 भारतीय वीजा खत्म होने के बाद भी अमेरिका में ठहरे रहे। बाद में हालांकि 1,567 लोग यहां से चले गए लेकिन 2,833 लोग अब भी अमेरिका में रुके हुए हैं। रिपोर्ट में कुछ अन्य वीजा श्रेणियों के 6,000 से ज्यादा भारतीयों के भी अमेरिका में ही रुके होने की आशंका जताई गई है।

chat bot
आपका साथी