भारत ने यूएन में सैन्य तानाशाही पर कहा- जल्द रिहा किए जाएं म्यांमार के नेता

यूएन सुरक्षा परिषद में आसियान के प्रयासों को समर्थन। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सुरक्षा परिषद में म्यांमार के मुद्दे पर शुक्रवार को सभी 15 सदस्य देशों की बैठक हुई। बैठक में भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थाई प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कही ये बात।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 02:31 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 02:31 PM (IST)
भारत ने यूएन में सैन्य तानाशाही पर कहा- जल्द रिहा किए जाएं म्यांमार के नेता
यूएन सुरक्षा परिषद में भारत ने उठाई मांग। (फोटो: दैनिक जागरण)

न्यूयॉर्क, प्रेट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा है कि म्यांमार में तत्काल हिंसा बंद होनी चाहिए। शांति स्थापना के लिए नेताओं व अन्य राजनीतिक बंदियों की रिहाई की जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सुरक्षा परिषद में म्यांमार के मुद्दे पर शुक्रवार को सभी 15 सदस्य देशों की बैठक हुई। बैठक में भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थाई प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि दक्षिण पूर्व देशों के संगठन आसियान ने म्यांमार के संबंध में पांच बिंदुओं पर जो निर्णय लिए हैं, वे स्वागत योग्य हैं।

भारत आसियान के प्रयासों को मजबूती देना चाहता है। भारत ने सुरक्षा परिषद में कहा कि हम चाहते हैं कि राजनीतिक बंदियों को रिहा किए जाएं। ज्ञात हो कि 1 फरवरी को सैन्य शासन जुंटा ने सरकार पर कब्जा करते हुए लोकतांत्रिक सरकार को हटा दिया था और जनता के द्वारा चुनी गई नेता आंग सान सू की सहित 3400 से ज्यादा राजनीतिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों आसियान की बैठक में पांच बिंदुओं पर म्यांमार के सैन्य प्रमुख की मौजूदगी में वार्ता हुई थी। जिसमें हिंसा बंद करने, राजनीतिक लोगों की रिहाई, सभी पक्षों से सार्थक वार्ता सहित पांच बिंदुओं पर सहमति बनी थी। सुरक्षा परिषद में भारत के पक्ष के संबंध में टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट भी किया।

chat bot
आपका साथी