भारत और अमेरिका की नौसेना ने किया पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास

भारत और अमेरिका के बीच 15 अप्रैल को शुरू हुआ यह पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता के मद्देनजर आयोजित किया गया।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 05:30 PM (IST)
भारत और अमेरिका की नौसेना ने किया पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास
भारत और अमेरिका की नौसेना ने किया पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। भारत और अमेरिका की नौसेना ने हिंद महासागर में संयुक्त युद्धाभ्यास किया है। दोनों देशों के बीच 15 अप्रैल को शुरू हुआ यह पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता के मद्देनजर आयोजित किया गया।

इस युद्धाभ्यास में मिसाइल विध्वंसक अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस स्प्रूंस के अलावा भारत और अमेरिका के पी-8 पनडुब्बी रोधी लड़ाकू विमानों ने भी हिस्सा लिया। डिएगो गार्सिया स्थित अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस युद्धाभ्यास में भारत के पी-8आई नेपच्यून लड़ाकू विमान भी शामिल थे।

यूएसएस स्प्रूंस के कमांडर मैथ्यू स्मिट ने कहा, 'हम भारतीय दल के पेशेवर तरीके और उनकी योग्यता से काफी प्रभावित हुए।' हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की लगातार बढ़ती सक्रियता के मद्देनजर पिछले साल जून में गुआम तट से सटे समुद्र में अमेरिका, भारत और जापान ने संयुक्त युद्धाभ्यास किया था। भारत और अमेरिका 1992 से ही संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहे हैं। 2015 में जापान भी इसमें शामिल हो गया था।

chat bot
आपका साथी