शिकागो: मर्सी अस्पताल के पास अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर सहित 4 लोगों की मौत

एक बंदूकधारी शख्स ने मर्सी अस्पताल के पास गोलीबारी की। इस फायरिंग में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। गोलीबारी में पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 08:12 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 08:12 AM (IST)
शिकागो: मर्सी अस्पताल के पास अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर सहित 4 लोगों की मौत
शिकागो: मर्सी अस्पताल के पास अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर सहित 4 लोगों की मौत

शिकागो, एजेंसी। अमेरिकी मिडवेस्ट के शिकागो में एक शख्स ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें हमलावर सहित चार लोग मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बंदूकधारी शख्स ने मर्सी अस्पताल के पास गोलीबारी की। इस फायरिंग में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है, जिसमें एक पुलिस ऑफिसर भी शामिल है। गोलीबारी में पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है। शिकागो पुलिस प्रवक्ता एंथनी गुगलिमी ने ट्वीट कर बताया कि मिशिगन में और मर्सी अस्पताल के आस-पास यह गोलीबारी हुई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस इलाके में ना जाएं। गोलीबारी के बाद इलाके में भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है।

अस्पताल ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि फायरिंग खत्म हो गई है और सभी मरीज सुरक्षित हैं। स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि फायरिंग में हमलावर मारा गया है, हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसने अपने जान खुद ली है या उसे पुलिस ने मार गिराया। इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों की जान चली गई। मारे गए लोगों में अस्पताल के एक डॉक्टर और फार्मेंसी सहायक शामिल हैं। स्थानीय टीवी चैनल पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने कम से कम 20 गोलियों की आवाजें सुनी।

हमले के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल को चारों ओर से घेर लिया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब वह इमरजेंसी वार्ड में था तो उसने देखा कि एक शूटर पुलिस पर गोली चला रहा है। हमने गोलीबारी की आवाज सुनी और हम इमरजेंसी की ओर भागे, तभी हमने इस व्यक्ति को देखा, जो पुलिस पर गोली चला रहा था। व्यक्ति ने बताया कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं इसे बता नहीं सकता हूं, अब हम अस्पताल में इलाज के लिए भी नहीं आ सकते हैं।

आपको बता दें कि इस साल अमेरिका में 13 हज़ार लोगों की मौत गोलीबारी में हुई है। इसके अलावा इस दौरान करीब 25 हज़ार लोग घायल हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, ढाई सौ पुलिसवाले भी मारे गए हैं।

chat bot
आपका साथी