सफर में प्रत्येक स्थान की जानकारी देगा गूगल मैप

पहले गूगल मैप की मदद से किसी स्थान पर पहुंचने के लिए पूरे रूट (रास्ते) का मैप देखते हुए आगे बढ़ना पड़ता था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Sun, 10 Dec 2017 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 10 Dec 2017 05:32 PM (IST)
सफर में प्रत्येक स्थान की जानकारी देगा गूगल मैप
सफर में प्रत्येक स्थान की जानकारी देगा गूगल मैप

सैन फ्रांसिस्को, आइएएनएस। सर्च इंजन गूगल अपने मैप एप में कई अपडेट करने जा रहा है। इनकी मदद से सफर के दौरान गूगल मैप मार्गदर्शन करने के साथ ही जिस स्थान पर आप उस वक्त मौजूद हैं, उसकी भी जानकारी देगा। यदि बस या ट्रेन से किसी नई जगह की यात्रा कर रहे हैं तो गूगल मैप यह बता देगा कि आप अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच गए हैं।

गूगल मैप यात्रा के हर पड़ाव पर आपकी वर्तमान स्थिति(जिस जगह आप हैं) का नोटिफिकेशन भेजेगा। यह फोन लॉक होने पर भी एंड्रॉयड के लॉक स्क्रीन पर दिखाई देगा। ठीक वैसे ही जैसे फेसबुक या अन्य एप के नोटिफिकेशन दिखाई देते हैं। पहले गूगल मैप की मदद से किसी स्थान पर पहुंचने के लिए पूरे रूट (रास्ते) का मैप देखते हुए आगे बढ़ना पड़ता था। नए अपडेट के बाद रास्ते का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखना पड़ेगा। आपको आपके स्थान की जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलती रहेगी।

फेसबुक पर अपने दोस्त को गले भी लगा सकते यूजर्स

फेसबुक पर आप अपने दोस्तों को 'पोक' के अलावा भी कई तरह के अभिवादन भेज सकते हैं। इनमें विंक (आंखों से इशारा) हग (गले मिलना), हाई फाइव और हाथ हिलाने का संदेश शामिल हैं। ये विकल्प फ्रेंड प्रोफाइल पर मौजूद हेलो बटन को थोड़ी देर तक होल्ड करने के बाद दिखेंगे। यह ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे फेसबुक पर किए गए पोस्ट या फोटो को लाइक करने के लिए उपलब्ध लाइक बटन को थोड़ी देर तक दबाए रखा जाता है। फिलहाल अभिवादन के इन विकल्पों का ब्रिटेन, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा आदि देशों में ट्रायल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के मामलों पर इतनी सख्त है फेसबुक की पॉलिसी

chat bot
आपका साथी