Coronavirus: भारत से अपने नागरिकों को निकालेगा अमेरिका, मुंबई-दिल्ली से उड़ान भरेंगे लोग
Coronavirus अमेरिका ने कहा कि वो आने वाले दिनों में नई दिल्ली और मुंबई से लगातार कई उड़ाने भरेंगे जो इस सप्ताह के अंत में शुरू होगा।
वाशिंगटन, एएनआइ।Coronavirus, अमेरिका ने भारत से अपने करीब 170 नागरिकों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अमेरिकी विदेश विभाग में वाणिज्य मामलों के प्रमुख उप सहायक सचिव इयान जी ब्राउनली ने जानकारी दी कि हमने कल भारत से अपने लोगों को निकालने के प्रयासों की शुरुआत एक उड़ान के साथ कर दी है।
वाणिज्य मामलों के प्रमुख उप सहायक सचिव इयान ब्राउनली ने बुधवार को एक सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा कि हमने भारत से अपने नागरिकों को निकालने के प्रयासों की शुरुआत 170 अमेरिकी नागरिकों के लिए एक उड़ान से की है।
उन्होंने आगे कहा कि हम आने वाले दिनों में नई दिल्ली और मुंबई से लगातार कई उड़ाने भरेंगे। जो इस सप्ताह के अंत में शुरू होगा।यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के इयान जी ब्राउनली ने कहा कि मैं नागरिकों की सटीक संख्या का आंकड़ा नहीं बता सकता हूं क्योंकि ये लगातार बढ़ रहा है
छात्र वीजा के बारे में सवाल पूछे जाने पर यूएस स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया कि इन सवालों को बेहतर तरीके से होमलैंड सिक्योरिटी के अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं के विभाग को संबोधित किया जाता है। एक बार जब कोई छात्र अमेरिका में प्रवेश करता है, तो उनकी स्थिति यूएससीआईएस द्वारा नियंत्रित/विनियमित होती है और इसमें विदेश विभाग का कोई लेना-देना नहीं है।
भारत से अपने नागरिकों को निकालना दुनियाभर के नागरिकों के लिए अमेरिका द्वारा किए जा रहे व्यापक प्रयास का हिस्सा है। अब तक अमेरिका ने 350 से अधिक उड़ानों की मदद से 60 से अधिक देशों से 30,000 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित निकाला है।
उन्होंने कहा कि 80 से अधिक उड़ानें निर्धारित हैं।ब्राउनली ने कहा कि भारत से संख्या कई हजारों में है, जिन्होंने अमेरिका वापस लौटे में संभावित रुचि का संकेत दिया है।ब्राउनली ने कहा कि हमने पाया है कि भारत सरकार इन प्रत्यावर्तन उड़ानों की व्यवस्था करने में हमारे साथ बहुत सहयोगात्मक और बहुत मददगार रही है। हम इस महत्वपूर्ण मिशन को शुरू करने के लिए उनकी सहायता और उनके समर्थन के लिए उनके आभारी हैं।