Ayodhya Ram Mandir: 5 अगस्त को भूमि पूजन पर अमेरिका में होंगी ऑनलाइन प्रार्थनाएं, मंदिरों में विशेष आयोजन

Ayodhya Ram Mandir सामूहिक मंत्रोच्चारण व भजनगायन का भी कार्यक्रम होगा। कनाडा और कैरेबियाई द्वीपों के मंदिरों में विशेष आयोजन।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 08:51 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 08:51 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: 5 अगस्त को भूमि पूजन पर अमेरिका में होंगी ऑनलाइन प्रार्थनाएं, मंदिरों में विशेष आयोजन
Ayodhya Ram Mandir: 5 अगस्त को भूमि पूजन पर अमेरिका में होंगी ऑनलाइन प्रार्थनाएं, मंदिरों में विशेष आयोजन

वाशिंगटन, प्रेट्र। Ayodhya Ram Mandir, अयोध्या में पांच अगस्त के भूमि पूजन समारोह को लेकर खुशी की कोई सीमा नहीं रह गई है। अमेरिका, कनाडा और कैरेबियाई द्वीपों के मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भूमि पूजन के शुभ अवसर पर इसी दिन उत्तरी अमेरिका के हिंदू मंदिरों में ऑनलाइन प्रार्थना आयोजित की जाएगी। हिंदू मंदिर एग्जक्यूटिव्स कांफ्रेंस (एचएमईसी) और हिंदू मंदिर प्रीस्ट्स कांफ्रेंस (एचएमपीसी) ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी है। इसमें भूमि पूजन के मौके पर पूरे अमेरिका में ऑनलाइन सामूहिक प्रार्थना करने का आह्वान किया गया है।

इसमें कहा गया है कि भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर अमेरिका, कनाडा और कैरेबियन द्वीपों के मंदिर भगवान राम के चरण कमलों में अपनी सेवा देंगे। कैलिफोर्निया के बे इलाके में स्थित शिव दुर्गा मंदिर के संस्थापक, अध्यक्ष व आचार्य कृष्ण कुमार पांडेय ने कहा कि वैश्विक हिंदू समुदाय के लिए पांच अगस्त का ऐतिहासिक समारोह एक नये युग की शुरुआत है। हमें इस दिन को अब हमेशा के लिए एक त्योहार की तरह मनाना चाहिए। अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि पांच अगस्त को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे, तब प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा। उत्तर अमेरिका में पंडितों द्वारा सामूहिक मंत्रोच्चारण किया जाएगा। इसके बाद अनूप जलोटा और संजीवनी भेलांडे भजन सुनाएंगे।

टाइम्स स्क्वायर पर दिखाई जाएगी भगवान राम की तस्वीरें

अयोध्या में पांच अगस्त को भूमि पूजन के दिन अमेरिका भी राममय हो जाएगा। इसकी खुशी में इसी दिन यहां प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर की विशाल होर्डिंग्स पर भगवान राम की तस्वीरें और राम मंदिर की थ्री--डी छवियां दिखाई जाएंगी। यह दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

प्रमुख सामुदायिक नेता और अमेरिकन इंडियन पब्लिक अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सेवानी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा और हम न्यूयॉर्क में जश्न मनाएंगे। इसके लिए जिन होर्डिग्स को लीज पर लिया गया है, उनमें विशाल नैस्डैक स्क्रीन के अलावा 17,000 वर्ग फुट की रैप-अराउंड एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन शामिल है। यह टाइम्स स्क्वायर की उच्चतम रिजोल्यूशन वाली एलईडी स्क्रीन है। 

chat bot
आपका साथी