अमेरिका और रूस ने गणतंत्र दिवस पर भारत की सफलताओं को सराहा, कहा - वह 130 करोड़ भारतीयों के साथ

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में अमेरिका में बसे भारतीयों का अहम योगदान है। उन्होंने हजारों भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल तीन भारतीय अमेरिकियों को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 05:18 PM (IST)
अमेरिका और रूस ने गणतंत्र दिवस पर भारत की सफलताओं को सराहा, कहा - वह 130 करोड़ भारतीयों के साथ
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के वरिष्ठ सांसदों ने कहा कि भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाने में वे 130 करोड़ भारतीयों के साथ हैं। वहीं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे अपने बधाई संदेश में भारत की बहुआयामी सफलता की प्रशंसा की।

अमेरिकी सीनेट की विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष बाब मेंडेज ने ट्वीट करके कहा कि भारत का संवैधानिक गणतंत्र मनाते हुए हम विश्व भर में बहुवाद, समानता और लोकतंत्र का समर्थन करने वालों के साथ हैं। सीनेट में भारतीय काकस के उपाध्यक्ष सीनेटर जान कोरियन ने गणतंत्र दिवस मनाने वाले सभी लोग को बधाई दी है। सीनेटर जिम रिच और बिल हेगार्टी ने भी मित्रों और भारत के रणनीतिक साझीदारों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सांसद जिम कोस्टा ने कहा कि दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शुभकामनाएं दे रहा है।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में अमेरिका में बसे भारतीयों का अहम योगदान है। उन्होंने हजारों भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल तीन भारतीय अमेरिकियों को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारतीय खानपान के लिए मधु जाफरी, तकनीकी क्षेत्र में नेतृत्व के लिए सत्या नडेला और सुंदर पिचाई को सम्मानित किया गया है। यह हम सब के लिए गौरव का विषय है।

पुतिन ने अपने संदेश में राष्ट्रपति कोविन्द और पीएम मोदी को दी बधाई

भारत में रूसी दूतावास ने एक बयान जारी करके कहा कि भारत ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी समेत अनेक क्षेत्रों में भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। दोनों देशों की मित्रता से क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। पुतिन ने अपने संदेश में राष्ट्रपति कोविन्द और पीएम मोदी को बधाई दी है। इस बीच, मेडागास्कर के विदेश मंत्री पैट्रिक रोजेलीना ने मेडागास्कर में भारतीय राजदूत अभय कुमार के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।

chat bot
आपका साथी