इस्‍लामपुर में शान से लहराया तिरंगा, विधायक अब्‍दुल करीम चौधरी ने 76वीं स्‍वतंत्रता दिवस की दी बधाई

पूरे उत्तर दिनाजपुर जिले में 75वीं स्वतंत्रता दिवस खूब धूमधाम से मनाया गया। इस्लामपुर विधानसभा से विधायक अब्दुल करीम चौधरी ने 15 अगस्‍त स्‍वतंत्रता दिवस पर प्रखंड कार्यालय और नगर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस्लामपुर अनुमंडल शासक मोहम्मद अब्दुल साहिद ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 05:41 PM (IST)
इस्‍लामपुर में शान से लहराया तिरंगा, विधायक अब्‍दुल करीम चौधरी ने 76वीं स्‍वतंत्रता दिवस की दी बधाई
इस्लामपुर अनुमंडल शासक मोहम्मद अब्दुल शाहिद झंडा फहराते हुए। जागरण फोटो।

इस्‍लामपुर (उत्‍तर दिनाजपुर), जागरण संवाददाता। पूरे उत्तर दिनाजपुर जिले में 75वीं स्वतंत्रता दिवस खूब धूमधाम से मनाया गया। इस्लामपुर विधानसभा से विधायक अब्दुल करीम चौधरी ने 15 अगस्‍त स्‍वतंत्रता दिवस पर प्रखंड कार्यालय और नगर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस्लामपुर नगर पालिका एवं उत्तर दिनाजपुर जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक रैली का आयोजन किया। विधायक अब्दुल करीम चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस्लामपुर के सभी लोगों को बधाई दी । जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल के नेतृत्व में रैली इस्लामपुर अनुमंडल के विभिन्न हिस्सों का परिक्रमा किया। इसके अलावा जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने बस टर्मिनल में 35 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

विधायक अब्‍दुल करीम झंडा फहराते हुए। जागरण फोटो।

स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराया गया। जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी दफ्तर और प्रतिष्ठान एवं सामूहिक क्लब एवं संस्था द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस्लामपुर अनुमंडल शासक मोहम्मद अब्दुल साहिद ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं इस्लामपुर अनु-मंडल प्रेस क्लब में भी झंडा फहराया गया ।

उत्तर दिनाजपुर जिले के कर्णदिघी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया । रायगंज में सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी व उत्तर दिनाजपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव सरकार मौजूद रहे। आज 15 अगस्त के अवसर पर कर्णदिघी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय मार्ग संख्या 34 पर एक विशाल बाइक रैली का आयोजन भी किया गया।  उस बाइक रिले में उत्तर दिनाजपुर जिलाध्यक्ष वासुदेव सरकार और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रायगंज संसद देबाश्री चौधरी ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी