कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में दो गिरफ्तार, अधीर रंजन चौधरी के करीबी हैं आरोपी
कोलकाता स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की फोटो पर कालिख पोते जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों गिरफ्तार किया है। इनके नाम फिरोज उर्फ शाहरुख और मोहम्मद वसीम अकरम हैं। इनमें शाहरुख कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के करीबी सहयोगी कांग्रेस नेता सुमन पाल का ड्राइवर है।
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की फोटो पर कालिख पोते जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों गिरफ्तार किया है। इनके नाम फिरोज उर्फ शाहरुख और मोहम्मद वसीम अकरम हैं।
इनमें शाहरुख कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के करीबी सहयोगी कांग्रेस नेता सुमन पाल का ड्राइवर है। बीते रविवार को खरगे की तस्वीर पर स्याही पोत दी गई थी। पोस्टर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भी तस्वीरें थीं।
अधीर चौधरी ने सीएम ममता को लेकर दिया था बयान
दरअसल बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि केंद्र में आईएनडीआईए की सरकार बनने पर वह उसे बाहर से समर्थन देंगी। इसके बाद अधीर चौधरी ने उनके इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। वह भाजपा के साथ जा सकती हैं।
अधीर चौधरी फैसला नहीं लेंगे- खरगे
जब इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी गठबंधन के साथ हैं। अधीर चौधरी फैसला नहीं लेंगे। फैसला मैं और आलाकमान लेंगे, जो सहमत नहीं होंगे वह बाहर जाएंगे। इस पर अधीर ने कहा था कि वह भी आलाकमान का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: नंदीग्राम की हिंसक घटना को लेकर चुनाव आयोग बेहद चौकस, केंद्रीय बलों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई गई