भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शहीदों को किया याद

संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरूवार को भारत छोड़ा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 09:07 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 09:07 PM (IST)
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शहीदों को किया याद
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शहीदों को किया याद

संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरूवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 76 वीं वर्षगांठ पर शहीदों की कुर्बानी व कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा की गयी। कालियागंज के तालतल्ला स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन परिसर में भारत छोड़ों आंदोलन के इतिहास पर चर्चा किया गया। किस तरह महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरा देश एक हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ भारतीय एक जुट हुए थे। राष्ट्रीयता का वह शंखनाद ऐसा था, जिसके कारण अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इस अवसर पर कांग्रेस का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जवाहर लाल नेहरू व महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत दत्तो, तुलसी जायसवाल, पंकज पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी