बीएसएफ जवान की रहस्यमय मौत

संवाद सूत्र रायगंज बीएसएफ जवान की रहस्यमय मौत से महकमे में सनसनी फैल गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 06:38 AM (IST)
बीएसएफ जवान की रहस्यमय मौत
बीएसएफ जवान की रहस्यमय मौत

संवाद सूत्र, रायगंज : बीएसएफ जवान की रहस्यमय मौत से महकमे में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम दिनेश कुमार पात्र बताया गया (30) है, जो रायगंज सेक्टर अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के 146 वीं वाहिनी में रायगंज के भाटोल इलाके में भारत-बाग्लादेश सीमा पर कार्यरत थे। मृतक ओड़िशा प्रान्त के कंधमाल जिला के बालीगुड़ा का रहने वाला बताया जाता है। वें जून 2010 से उक्त बटालियन में सेवारत थे। सूत्रों के अनुसार बीती रात ग्यारह बजे के करीब मृतक ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों ने गंभीर हालत में उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए,जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।

रायगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर तफ्तीश शुरू कर दी है। उत्तर दिनाजपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि गोली लगने से एक बी एस एफ जवान की मौत हुई है, पुलिस तफ्तीश शुरू की है। जाँच के बाद ही मौत के कारणों का सही तथ्य सामने आएगा। इस संदर्भ में विभागीय किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।

chat bot
आपका साथी