चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज

संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज नगरपालिका क्रीड़ा व उत्सव एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 08:32 PM (IST)
चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज
चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज

संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज नगरपालिका क्रीड़ा व उत्सव एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को रसीदपुर इलाके में चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीना ने खेल का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भावना से प्रेरित खिलाड़ी स्वार्थ संबंधों से ऊपर उठ जाता है। फुटबाल उत्सव के अवसर पर उत्तर बंग क्रीड़ा उन्नयन परिषद के सदस्य असीम कुमार घोष, कालियागंज पंचायत समिति की सभापति दीपा सरकार, सह सभापति तपन देव सिंहो, नगरपालिका उपाध्यक्ष बसंत राय सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष व नगरपालिका के अध्यक्ष कार्तिक पाल ने कहा कि इस प्रकार के खेल से खिलाड़ियों को मंच मिलता है। इस प्रतियोगिता में 17 टीम भाग ले रही है।

कैप्शन : खिलाड़ियों के साथ जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीना

chat bot
आपका साथी