आई लव इस्लामपुर के साथ अब युवक ले पाएंगे सेल्फ

-नव वर्ष होगा उद्घाटन सौंदर्यीकरण में जुटी प्रशासन जागरण संवाददाताउत्तर दिनाजपुर दूसरे शहर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Dec 2021 07:40 PM (IST) Updated:Tue, 28 Dec 2021 07:42 PM (IST)
आई लव इस्लामपुर के साथ अब युवक ले पाएंगे सेल्फ
आई लव इस्लामपुर के साथ अब युवक ले पाएंगे सेल्फ

-नव वर्ष होगा उद्घाटन, सौंदर्यीकरण में जुटी प्रशासन जागरण संवाददाता,उत्तर दिनाजपुर : दूसरे शहरों की तरह इस्लामपुर शहर में भी लोग सेल्फी जोन में सेल्फी लेते या फोटो खींचते-खिंचवाते नजर आएंगे। आई लव कर्सियांग, मिरिक, कालिम्पोंग की तरह इस्लामपुर अनु-मंडल प्रशासक और इस्लामपुर नगर पालिका ने इस्लामपुर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कई कदम उठाए है। इसी के तहत अब देश के अन्य शहरों की तरह इस्लामपुर में भी आई लव इस्लामपुर लिखवाया गएं है। इस तरह के स्पोर्ट विभिन्न शहरों में सेल्फी जोन के रूप में जाना जाता है।अब वह सेल्फी जोन इस्लामपुर में भी देखी जाएगी। यह सेल्फी जोन इस्लामपुर के न्यूटाउन इलाके में नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त पहल से बनाया गया है। इस्लामपुर के अनुमंडल शासक ने मंगलवार को सौंदर्यीकारण के कार्य का निरीक्षण किया। अनुमंडल प्रशासन सूत्रों के अनुसार 1 जनवरी को इसका उद्घाटन हो सकता है। अनुमंडल पदाधिकारी सप्तर्षि नाग ने कहा कि अनुमंडल शासक के रूप में यह मेरी पहली पोस्टिंग है। इस्लामपुर शहर के प्रति प्रेम पैदा हुआ और तब से तरह-तरह के विचार चल रहे हैं। अनुमंडल प्रशासन ने इस्लामपुर नगर पालिका से चर्चा कर यह सेल्फी जोन बनाया गया। इधर आम लोगों ने कहा कि इस तरह की सेल्फी जोन उनके शहर में बनने से वह लोग काफी खुश है। कर्सियाग,दार्जिलिंग आदि जगहों पर जाने पर इस तरह के सेल्फी नजर आते थे,जहा लोग फोटो खींच आते थे। लेकिन आई लव इस्लामपुर सेल्फी जोन में भी हम सभी फोटो या सेल्फी लेंगे। इस्लामपुर आने वाले लोग भी इन जगहों पर सेल्फी खींचने के साथ-साथ फोटो खिंचवा सकेंगे है। प्रशासन द्वारा किए गए इस कार्य को लोगों ने स्वागत किया है।

कैप्शन : इस्लामपूर के न्यू टाउन इलाके में लगा हुआ आई लव इस्लामपुर

chat bot
आपका साथी