होली धमाल व नृत्य कार्यक्रम

संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज में होली को लेकर काफी चहल-पहल देखी जा रही है। मारवाड़ी पट्टी में ढ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Mar 2017 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 10 Mar 2017 06:44 PM (IST)
होली धमाल व नृत्य कार्यक्रम
होली धमाल व नृत्य कार्यक्रम

संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज में होली को लेकर काफी चहल-पहल देखी जा रही है। मारवाड़ी पट्टी में ढाबे के समीप इनदिनों मारवाड़ी समाज के लोगों के द्वारा पवन झंवर के नेतृत्व में चंग, हाक व मंजिरे के थाप पर होली धमाल व नृत्य का आयोजन किया गया है। रोजाना रात आठ बजे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में छोटे-बड़े सभी तबके के लोग एक साथ इस कार्यक्रम में शरीक होते हैं। इसी क्रम में घरों में जाकर जाकर होली का लोक नृत्य संगीत पेश कर आपसी भाईचारा व प्रेम का संदेश के साथ मिठाइयां, ठंडई आदि ग्रहण करते हैं। बीती रात को होली गायन कार्यक्रम का आयोजन सुशील अग्रवाल के घर में हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरेश करनानी, सुबा लाल शर्मा, ओमजी शर्मा, रामरतन लोहिया, पवन सोमानी, जगदीश तापड़िया, श्यामजी सोनी, मनीष अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, अमित भोर, गोपाल व नारायण करनानी समेत कई सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभ रहे हैं।

फोटो : होली गीत की प्रस्तुति करते लोग

chat bot
आपका साथी