West Bengal Politics : कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में भाजपा के उभार पर ममता को बहस की चुनौती दी

West Bengal Politics अधीर रंजन चौधरी ने कहा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में “भाजपा की सबसे बड़ी एजेंट हैं”। प्रदेश कांग्रेश के भाजपा से हाथ मिलाने के आरोपों में सच्चाई नहीं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 09:42 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 09:42 PM (IST)
West Bengal Politics : कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में भाजपा के उभार पर ममता को बहस की चुनौती दी
West Bengal Politics : कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में भाजपा के उभार पर ममता को बहस की चुनौती दी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी के उभार और इसके कारणों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दी। चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी के भाजपा से हाथ मिलाने के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि बनर्जी, बंगाल में “भाजपा की सबसे बड़ी एजेंट हैं।”

भाजपा के उभार और कारणों पर छिड़े बहस 

चौधरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों ने संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, “मैं तृणमूल अध्यक्ष (ममता) को चुनौती देता हूं कि बंगाल में भाजपा के उभार और उसके कारणों पर मेरे साथ बहस करें।

कांग्रेस ने बंगाल में भाजपा से हाथ मिलाया है

क्या आपके भीतर इसे स्वीकार करने की हिम्मत है?” चौधरी ने कहा, “मुझे पता चला कि तृणमूल ने दिल्ली में आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने बंगाल में भाजपा के साथ हाथ मिलाया है और क्षेत्रीय कार्यकर्ता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करते। 

अपने नेताओं को आईना देखने को कहें ममता 

अधीर चौधरी पर पत्थर फेंकने से पहले मैं आपसे (बनर्जी) आग्रह करता हूं कि अपने नेताओं को आईना देखने को कहें।” बरहमपुर से पांच बार सांसद ने कहा कि आरोप लगाने का समय “दिलचस्प” था क्योंकि उन्हें बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ही आरोप लगाया गया।

chat bot
आपका साथी