Ayodhya Ram Mandir Temple: राम जन्मभूमि पूजन के दिन जलाएंगे एक लाख दीपक: विजयवर्गीय

भाजपा के महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की कि इस दिन इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में एक लाख दीप जलाकर उस दिनों एतिहासिक बनाया जाएगा।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 08:14 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Temple: राम जन्मभूमि पूजन के दिन जलाएंगे एक लाख दीपक: विजयवर्गीय
Ayodhya Ram Mandir Temple: राम जन्मभूमि पूजन के दिन जलाएंगे एक लाख दीपक: विजयवर्गीय

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम जन्मभूमि पर 5 अगस्त को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसे लेकर भाजपा के महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की कि इस दिन इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में एक लाख दीप जलाकर उस दिनों एतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से इस दिन घर और मंदिरों में दीये जलाकर इसे यादगार दिन बनाने का अनुरोध भी किया है।

उन्होंने कहा कि 550 साल बाद फिर से उस जगह पर राम मंदिर बन रहा है, जहां पहले मंदिर था। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हम मंदिर निर्माण के प्रत्यक्षदर्शी बनने जा रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि राम जन्मभूमि विवाद को लेकर तुलसीदास महाराज बहुत दुखी थे। उन्होंने किसी जगह इस बात का उल्लेख भी किया है। उन्होंने कहा कि वह पितरेश्वर हनुमान मंदिर के पंडित जी से आग्रह करेंगे कि इस दिन मंदिर में एक लाख दीये जलाएंगे।

उल्लेखनीय है पितरेश्वर हनुमान मंदिर के निर्माण में श्री विजयवर्गीय का महत्वपूर्ण योगदान है। विजयवर्गीय ने दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि बंगाल में गुंडाराज और भाजपा कार्यकर्ताओं पर ज्यादती बंद नहीं हुई है। आज फिर मथुरापुर लोकसभा की सागर विधानसभा क्षेत्र के बूथ सचिव गौतम पात्रा की फांसी पर लटका कर हत्या कर दी गई। उन्होंने इसके लिए तृणमूल कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया है।

chat bot
आपका साथी