फीस वृद्धि के खिलाफ छात्राओं ने किया प्रदर्शन

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित महिला गोप कॉलेज में बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 07:01 PM (IST)
फीस वृद्धि के खिलाफ छात्राओं ने किया प्रदर्शन
फीस वृद्धि के खिलाफ छात्राओं ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित महिला गोप कॉलेज में बुधवार को छात्राओं ने फीस वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की गई।

बुधवार की दोपहर छात्राओं ने कॉलेज के प्रवेश द्वार पर जमायत की और फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं में शामिल प्रियंका दास ने कहा कि पहले इस कॉलेज में भर्ती की फीस 5130 रुपये थी, लेकिन हाल में काउंटर से उन्हें पता लगा कि इस बार दाखिले के लिए 6900 रुपये देने होंगे। यह छात्राओं के हित में नहीं है। संस्थान प्रबंधन को तत्काल इसे वापस लेना होगा। अन्यथा बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा, क्योंकि दूसरे कॉलेजों में दाखिले की फीस इतनी नहीं बढ़ाई गई है। फिर प्रबंधन मनमाने तरीके से फीस वृद्धि का फैसला कैसे ले सकता है। उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रदर्शन के दौरान हमने किसी को संस्थान के भीतर नहीं जाने दिया। गुरुवार को भी आंदोलन होगा। दूसरी ओर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जयश्री लाहा ने कहा कि फीस वृद्धि का कोई फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। छात्राएं किसी गलतफहमी में आंदोलन कर रही है।

chat bot
आपका साथी