मेदिनीपुर में लोक संस्कृति उत्सव शुरू

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के पांचखुरी मैदान में शुक्रवार को ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jan 2018 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jan 2018 07:03 PM (IST)
मेदिनीपुर में लोक संस्कृति उत्सव शुरू
मेदिनीपुर में लोक संस्कृति उत्सव शुरू

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के पांचखुरी मैदान में शुक्रवार को लोक संस्कृति व जात्रा उत्सव का उद्घाटन जिला परिषद के उपाध्यक्ष अजीत माईती ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा व जिला परिषद अध्यक्ष उत्तरा ¨सह हाजरा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लगातार तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में बेलदा की दो और कोलकाता की एक जात्रा समूह हिस्सा ले रही है। वहीं बाउल व झुमूर नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में लोग लोक संस्कृति और नाटक जैसी विद्या को भूलते जा रहे हैं। इससे विमुख होकर समाज अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा है, क्योंकि ये आदि कला शुरू से मनुष्य के साथ रहे हैं और समाज को गढ़ने में महत्वपूर्ण निभाई है। स्वतंत्रता संग्राम में भी जब सैकड़ों युवा देश की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे थे, लोक संस्कृति और जात्रा जैसी विद्याओं ने जागरूकता उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण निभाई। इसलिए समय के साथ इन्हें भूलना आत्मघाती कदम होगा। इनकी महता को स्वीकार करते हुए हमें कला-संस्कृति को निरंतर धरोहर के रूप में संजोए रखने के जतन करने होंगे।

chat bot
आपका साथी