भाजपा की 15 सदस्यीय एसटी मोर्चा कमेटी गठित

पश्चिम मेदिनीपुर जिला भाजपा की ओर से एसटी मोर्चा की जिला समिति का गठन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Dec 2017 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 31 Dec 2017 07:11 PM (IST)
भाजपा की 15 सदस्यीय एसटी मोर्चा कमेटी गठित
भाजपा की 15 सदस्यीय एसटी मोर्चा कमेटी गठित

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला भाजपा की ओर से एसटी मोर्चा की जिला समिति का गठन कर लिया गया है। मेदिनीपुर शहर अंतर्गत सुभाष नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस आशय की घोषणा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष समित कुमार दास व एसटी मोर्चा की प्रदेश इकाई के सचिव तुहिन शुभ्र ¨सह ने कहा कि संगठन के एसटी मोर्चा की नवगठित कमेटी में 15 सदस्य शामिल किए गए हैं।

नेताद्वय ने कहा कि मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विनोद बिहारी मुर्मू को पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा हापन हेम्ब्रम, सपन मुर्मू, लखन हांसदा, श्याम चरण मुर्मू, मुचीराम हांसदा व तनवर टुडू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्रीदाम मुर्मू व कालीचरण हांसदा महासचिव पद का दायित्व संभालेंगे। इसके अलावा कमेटी में पांच सचिव व एक कोषाध्यक्ष को भी शामिल किया गया है। कमेटी की घोषणा के बाद मोर्चा के अध्यक्ष विनोद बिहारी ने कहा कि संगठन के विस्तार की दिशा में जल्द ही पहल शुरू कर दी जाएगी, जिससे पंचायत चुनावों की घोषणा से पहले बूथ स्तर पर हम मजबूत हो सकें। इस कमेटी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।

chat bot
आपका साथी