शुभेंदु के मंत्री पद त्यागने पर तृणमूल कोर कमेटी को अभिषेक ने किया तलब

-शनिवार को शुभेंदु अधिकारी दिल्ली के लिए होंगे रवाना -कांग्रेस की सांसद मौसम नूर को श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:30 PM (IST)
शुभेंदु के मंत्री पद त्यागने पर तृणमूल कोर कमेटी को अभिषेक ने किया तलब
शुभेंदु के मंत्री पद त्यागने पर तृणमूल कोर कमेटी को अभिषेक ने किया तलब

-शनिवार को शुभेंदु अधिकारी दिल्ली के लिए होंगे रवाना

-कांग्रेस की सांसद मौसम नूर को शुभेंदु अधिकारी ने ही तृणमूल में करवाया था शामिल

-जिला के अधिकांश तृणमूल नेता व विधायक शुभेंदु गुट के अनुयायी

संवाद सूत्र,मालदा: पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के परिवहन मंत्री व मालदा के पर्यवेक्षक ने सभी पदों से इस्तीफा देने की शुक्रवार को घोषणा कर दी है। इसे लेकर मालदा जिला में गहमागहमी तेज हो गयी है। कारण जिले में तृणमूल को मजबूत करने व विस्तार देने में शुभेंदु अधिकारी का अहम योगदान है। उन्होंने ही कांग्रेस सांसद मौसम नूर को तृणमूल में शामिल किया। तृणमूल कोर कमेटी के अधिकांश नेता व सदस्य, विधायक शुभेंदु अधिकारी के अनुयायी है। पार्टी व पद त्याग के घोषणा के साथ तृणमूल खेमे में घमासान शुरू हो गया है। मालदा तृणमूल कांग्रेस कोर कमेटी को शनिवार को कोलकाता में सांसद व युवा तृणमूल के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने तलब किया है। शुभेंदु के सभा में जाने वाले अधिकांश नेताओं को शीर्ष नेताओं से गुप्त फटकार भी लगी है। उनकी जमकर क्लास भी हुई है। लेकिन अभी कोई मुंह खोलना नहीं चाहता। शुभेंदु अधिकारी के त्याग पत्र के एक घंटा के भीतर अभिषेक बनर्जी ने सबको तलब किया।

तृणमूल कांग्रेस के कोर कमेट में चेयरमैन मोयज्जम हुसैन, अध्यक्ष मौसम नूर, जिला परिषद के सभाधिपति गौड़ चंद्र मंडल, पूर्व मंत्री कृष्णेंदु चौधरी व सावित्री मित्र, साथ ही तीन संयोजक दुलाल चंद्र सरकार, अम्लान चौधरी, मानव बनर्जी व आठ सदस्यों को बुलाया गया है। राजनीति पंडितों का मानना है कि कोर कमेटी में अधिकांश लोग शुभेंदु के समर्थक है। पूर्व युवा अध्यक्ष अम्लान चौधरी खुलेआम शुभेंदु के खासमखास माने जाते थे।

उत्तर मालदा के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी का मंत्री पद का त्यागना, यह संकेत है तृणमूल के पतन का। भाजपा उनका स्वागत करेगी, यदि वें भाजपा में शामिल होने की इच्छा रखते है तो। 2021 के बाद तृणमूल नहीं रहेगी।

कैप्शन : शुभेंदु अधिकारी

chat bot
आपका साथी