अमन व विश्व शांति की दुआ के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

-भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी बीएसएफ व बीजीबी के जवानों ने एक दूसरे को दी ईद की शुभकामनाए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 05:50 PM (IST)
अमन व विश्व शांति की दुआ के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर
अमन व विश्व शांति की दुआ के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

-भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी बीएसएफ व बीजीबी के जवानों ने एक दूसरे को दी ईद की शुभकामनाएं

-महिलाओं ने भी हैदरपुर में की नमाज अदा

जेएनएन, बालुरघाट/ दिनहाटा/मालदा : खुदा से वतन के अमन, शांति व भाईचारे के दुआ के साथ शनिवार की सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। एक दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी गई। गौरतलब है कि मुस्लामानों के लिए रमजान का महीना सबसे पाक महीना होता है। इसे नेकी का नहीना मानते है। इस माह मे दान-पुण्य करने से उसका कई गुणा फल प्राप्त होता है। खुदा उस ऐसे नेक बंदे पर मेहरबान रहते है।

मालदा जिला में नयमौजा ईदगाह मैदान में ईद की नमाज पढ़ी गई। लाखों की संख्या में लोग इस नमाज में शरीक हुए। गौरतलब है कि कोलकाता के रेड रोड के बाद यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा ईदगाह मैदान है। सथ ही प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के हैदरपुर में महिलाओं ने भी नमाज अदा किया। ईद के पावन पर्व पर हर कोई नये लिबासमें दिखे। घरों में दावत व जश्न का माहौल देखा गया। पुलिस प्रशासन की ओर से भी ईद का लेकर उम्दा व्यवस्था की गई थी। सुबह सात बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद थी। सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद थी। कालियाचक में 40 हजार, जलालपुर में 40 हजार से अधिक लोगों ने नमाज अदा किया। वहीं हैदरपुर में आयोजित महिलाओं के नमाज में एक हजार से अधिक मुस्लिम महिलाएं व बालिका शरीक हुई। नमाज पाठ इलाके की ताहेरा यास्मिन ने करवाया। नमाज पाठ करवाने के बाद उन्होंने बताया कि विश्व में चारों ओर हिंसा, संत्रास, रक्तपात का माहौल है। इसमें निरीह लोग मारे जा रहे है। हम अल्लाह से दुआ करते है कि यह रक्तपात बंद हो। विश्व में शांति का माहौल स्थापित हो। इसके साथ ही मालदा के 23 नंबर वार्ड के सुभाषपल्ला, ईदगाह मैदान, पिरोजपुर जामा मस्जिद आदि जगहों पर नमाज अदा की गई।

दक्षिण दिनाजपुर में भारत-बांग्लादेश सीमा हिली चेक पोस्ट पर भी बीएसएफ के जवान व बीजीबी के जवानों ने एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी। एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई गई। इस अवसर पर बांग्लादेश के बीजीबी के सेक्टर कंपनी के कमांडेंट सहित 20 बटालियन के आबु नासिर अहमद सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे। वहीं बीएसएफ के जवान की ओर से 199 बटालियन के सेकेंड इन कमांड अखिलेश सिन्हा से विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा चकराम बीओपी पर भी भारत-बांग्लादेश के जवानों ने ईद मनाई।

कैप्शन : 1.बीएसएफ व बीजीबी के जवान एक दूसरे को ईद की शुभाकामनाएं देते हुए

2. नयमौजा ईदगाह मैदान में नमाज अदा करते लोग

3. हैदरपुर में नमाज अदा करती महिलाएं

chat bot
आपका साथी