दीदी के आगमन से पूर्व गौड बंग विवि में अस्थायी वीसी नियुक्त

-विज्ञान विभाग के डीन प्रोफेसर चंचल चौधरी को बनाया गया उपकुलपति -तीन मार्च को दायित्व के ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 05:23 PM (IST)
दीदी के आगमन से पूर्व गौड बंग विवि में अस्थायी वीसी नियुक्त
दीदी के आगमन से पूर्व गौड बंग विवि में अस्थायी वीसी नियुक्त

-विज्ञान विभाग के डीन प्रोफेसर चंचल चौधरी को बनाया गया उपकुलपति

-तीन मार्च को दायित्व के विषय में पूर्व उपकुलपति स्वागत सेन कोलकाता में देंगे जानकारी

संवाद सूत्र,मालदा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मालदा आगमन से पूर्व गौड़ बंग विश्वविद्यालय में अस्थायी रूप से छह माह के लिए उपकुलपति की नियुक्ति की गयी है। उपलकुलपति पद का दायित्व विश्वविद्यालय के ही विज्ञान संकाय के डीन व टीचर्स काउंसिल के सदस्य प्रोफेसर चंचल चौधरी को दिया गया है। उन्हें तीन मार्च को पूर्व उपकुलपति प्रोफेसर स्वागत सेन दायित्व के विषय में कोलकाता में जानकारी देंगे। चार मार्च को कोलकाला में मुख्यमंत्री का कार्यकर्ता सम्मेलन है।

नियुक्ति के संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विप्लव गिरि ने बताया कि उपकुलपति किसी विश्वविद्यालय के लिए अभिभावक होता है। प्रोफेसर चंचल चौधरी विश्वविद्यालय के अध्यापक है। वें यहां की प्रकृति को अच्छी तरह से जानते समझते है। इसे लेकर उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं होगी। हमें आशा है कि उपकुलपति की नियुक्ति के बाद विवि में सुचारू रूप से पठन-पाठन होगा।

वहीं तृणमूल जिला छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रसून राय ने बताया कि राज्य सरकार ने गौड़ बंग विश्वविद्यालय में अस्थायी से उपकुलपति को नियुक्त किया है। इसके लिए हमें कई बार आंदोलन कर चुके थे। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय का चहुंमुखी विकास होगा। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 19 नवंबर को मुख्यमंत्री ने मालदा में प्रशासनिक बैठक की थी। उस समय लगातार भर्ती व पठन-पाठन को लेकर आंदोलन चल रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने उपकुलपति स्वागत सेन को खड़ी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद अस्थायी कर्मचारी आंदोलन पर चले गए। आंदोलन के कारण उपकुलपति स्वागत सेन कोलकाता चले गए। वहां जाकर उन्होंने त्याग-पत्र दे दिया। पिछले तीन माह से यह पद खाली था। इसके बाद चंचल चौधरी को उपकुलपति बनाया गया। बतादें कि प्रोफेसर चंचल चौधरी ने ताइवान के नोबल लोरिएट में पोस्ट डॉक्टरेट के लिए रिसर्च किया था। भारत सरकार से उन्हें रामानुजन फेलाशिफ अवार्ड प्राप्त किया था।

उपकुलपति चंचल चौधरी ने बताया कि इस पद पर रहकर मैं सबको एक साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा। शिक्षकों का संगठनक वेबकूपा के गौड़बंग के संयोजक सनातन दास ने बताया कि पहली बार कोई उपकुलपति विश्वविद्यालय से चयनित किया गया। इसे लेकर हम काफी खुश है। विवि के विकास के लिए हम उपकुलपति का साथ देंगे।

chat bot
आपका साथी