आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

- घायल का मालदा मेडिकल में चल रहा है इलाज, पुलिस ने शुरू की जांच संवाद सूत्र, मालदा: अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 03:05 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 03:05 PM (IST)
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

- घायल का मालदा मेडिकल में चल रहा है इलाज, पुलिस ने शुरू की जांच संवाद सूत्र, मालदा: आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। यह घटना मंगलवार रात को कलियाचक थाना के अंतर्गत अलीपुर ग्राम के महेशतला इलाके में हुई है। घायल युवक का नाम वहेदूर शेख (21) बताया गया। फिलहाल उसका इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वहेदूर मंगलवार रात को काम करके घर वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में हसीम शेख नामक के साथ युवक के साथ विवाद शुरू हो गया। फिर कुछ देर बाद हसीम ने वहेदूर की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसी क्रम में ने हसीम ने गोली चलाई है। जो सीधे वहेदूर के पेट में जाकर लगी। इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर घायल वहेदूर को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालात गंभीर होने की वजह से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वालों का आरोप है कि वहेदूर के चाचा के साथ आरोपियों का विवाद चल रहा था। इस कारण है कि गोली चलाकर मारने की कोशिश की गई। उक्त मामले को लेकर परिवार वालों की ओर से आरोपियों के खिलाफ कलियाचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर घटना के बाद से आरोपी फरार है।

chat bot
आपका साथी