एनजीओ में शिक्षिका बनने पहुंची युवती से दुष्कर्म

पीड़िता ने इससे संबंधित शिकायत थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 10 Jul 2018 11:43 AM (IST) Updated:Tue, 10 Jul 2018 11:43 AM (IST)
एनजीओ में शिक्षिका बनने पहुंची युवती से दुष्कर्म
एनजीओ में शिक्षिका बनने पहुंची युवती से दुष्कर्म

कोलकाता, जेएनएन। फुटपाथी बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य आदि के लिए काम करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय

एनजीओ के कोलकाता स्थित कार्यालय में एक 24 वर्षीया युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वह यहां बच्चो को पढ़ाने के लिए शिक्षिका बनने के इरादे से पहुंची थी। घटना महानगर के बहूबाजार थाना इलाके के 9 ई निर्मल चंद्र स्ट्रीट स्थित उक्त संस्था के दफ्तर में रविवार शाम घटी है।

पीड़िता ने इससे संबंधित शिकायत थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम शेख राजीव हुसैन (30) है। वह हावड़ा का रहने वाला है और एनजीओ में प्रोजेक्ट मैनेजर है। वारदात में एक लड़की ने भी आरोपित की मदद की है। हरिदेवपुर की रहने वाली उक्त लड़की का नाम बैशाखी शरण विश्वास (24) है। वह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वह पीड़िता और आरोपित दोनों की दोस्त है। इस बारे में बताया गया है कि आरोपित लड़की और गिरफ्तार व्यक्ति ने मिलकर यह योजना बनाई थी। उक्त एनजीओ में बच्चों को पढ़ाने का काम दिलाने के बहाने बैशाखी पीड़िता को उक्त कार्यालय में बुलाकर लाई थी। रविवार का दिन होने के कारण आस-पास के सारे दफ्तर बंद थे।

आरोप है कि बैशाखी ने पीड़िता को अंदर पहुंचाकर बाहर निकली और दरवाजा बंद कर दिया। मौका पाकर आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया है। जैसे-तैसे इन लोगों से बचकर पीड़िता बाहर निकली और सीधे थाने जा पहुंची। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार लड़की की भी तलाश की जा रही है। उक्त एनजीओ भारत के अलावा इथोओपिया और ब्राजिल समेत

अन्य देशों में भी काम करती है।  

chat bot
आपका साथी