West Bengal Coronavirus : बंगाल में 3227 नए मामले आए और 59 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 2.09 लाख के पार

West Bengal Coronavirus राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 209146 हो गया है जिनमें 23942 एक्टिव केस है। कोरोना से 1.81 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 09:30 PM (IST)
West Bengal Coronavirus : बंगाल में 3227 नए मामले आए और 59 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 2.09 लाख के पार
West Bengal Coronavirus : बंगाल में 3227 नए मामले आए और 59 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 2.09 लाख के पार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में मंगलवार को कोरोना के 3227 नए मामले आए और 59 लोगों की मौत भी हुई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,09,146 हो गया है जिनमें 23,942 एक्टिव केस है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 59 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4062 हो गई है। 

24 घंटे में 2919 मरीजों को छुट्टी दी 

दूसरी ओर, पिछले 24 घंटे में 2919 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। इसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 1 लाख 81 हजार 142 हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर 86.61 फीसद हो गया है, जो एक दिन पहले 86.55 फीसद था।

राज्य में 24 घंटे में 59 मौतें हुई हैं   

वहीं, पिछले 24 घंटे में जो 59 मौतें हुई है उनमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 15, उत्तर 24 परगना में 11, हावड़ा में 6 एवं अलीपुरद्वार जिले में 4 मरीजों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है एवं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। 

सोमवार को भी 3211 नए मामले थे 

एक दिन पहले सोमवार को भी 3211 नए मामले आए थे एवं 58 मौतें हुई थी। रविवार को भी 3215 नए मामले आए थे एवं मन था 58 मौतें हुई थी।शनिवार को 3161 नए मामले आए थे एवं 59 मौतें हुई थी। 

25.62 लाख से ज्यादा नमूने जांचे 

राज्य में लगातार 21वें दिन 40,000 से ज्यादा नमूनों की जांच हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 45,226 नमूनों की जांच हुई है। एक दिन पहले भी 47,537 नमूनों की जांच हुई थी। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल 25 लाख 62 हजार 821 नमूनों की जांच हो चुकी है।

कोरोना मीटर : 

बंगाल कुल केस/ 24 घंटे में : 2,09,146/3227

सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 23,942/‌249

स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में : 1,81,142/2,919

कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 4062/59

कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 25,62,821/45,226 

chat bot
आपका साथी