केंद्रीय मंत्री ने दिलाई सिंगल यूज्ड प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की शपथ

अर्जुन राम मेघवाल तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में पार्टी के सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 03:39 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 03:39 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने दिलाई सिंगल यूज्ड प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की शपथ
केंद्रीय मंत्री ने दिलाई सिंगल यूज्ड प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की शपथ

कोलकाता, जागरण संवादाता । केंद्रीय भारी उद्योग राज्यमंत्री व संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में पार्टी के 'सेवा सप्ताह ' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नीमतला घाट इलाके में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों को जल का संरक्षण करने और सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई।

पार्टी के सेवा सप्ताह  कार्यक्रम के तहत इस दिन महानगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं को लेकर पर्यावरण संरक्षण संबंधी सहित कई जनहित कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम 20 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन महानगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अहिरिटोला घाट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ 'चाय पर चर्चा ' कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों से बाचीत की। उनकी समस्याएं पूछीं। उन्होंने बताया कि देशभर में 14 से 20 सितंबर तक अयोजित होने वाले भाजपा के सेवा सप्ताह कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने सिंगल यूज्ड प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने पर जोर दिया। 

chat bot
आपका साथी