महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर डाक टिकट जारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी अब डाक टिकट में नजर आएंगी।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 03:11 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 03:11 PM (IST)
महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर डाक टिकट जारी
महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर डाक टिकट जारी
style="text-align: justify;">कोलकाता, खेल संवाददाता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी अब डाक टिकट में नजर आएंगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को कलकत्ता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्लब में उनपर डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर झूलन भी मौजूद थीं।

पांच रुपये के मूल्य वाले इस डाक टिकट पर झूलन के साथ विक्टोरिया मेमोरियल की तस्वीर है। उनकी उपलब्धियों के सम्मान में इसे जारी किया गया है।

गौरतलब है कि 35 वर्षीया झूलन के नाम अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट (203) लेने का कीर्तिमान दर्ज है। इसी साल फरवरी में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं 

chat bot
आपका साथी