बंगाल की सत्ता में भाजपा को देखना चाहती है जनता

ग्रामीणों के आवभगत से अभिभूत शिवप्रकाश ने कहा कि बंगाल की जनता सत्ता में भाजपा को देखना चाहती है

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 24 May 2017 11:05 AM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 11:05 AM (IST)
बंगाल की सत्ता में भाजपा को देखना चाहती है जनता
बंगाल की सत्ता में भाजपा को देखना चाहती है जनता

आसनसोल, जेएनएन।  भाजपा के राष्ट्रीय सह महासचिव संगठन शिवप्रकाश ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आसनसोल साउथ विधानसभा अंतर्गत वार्ड 94 में बर्नपुर के तालकुड़ी स्थित बूथ संख्या 158 का निरीक्षण किया। 

भाजपा के राष्ट्रीय नेता शिवप्रकाश के तालकुड़ी पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने कमल फूल देकर स्वागत किया। ग्रामीणों के आवभगत से अभिभूत शिवप्रकाश ने कहा कि बंगाल की जनता सत्ता में भाजपा को देखना चाहती है और उनकी कामना जल्द ही पूरी होगी। शिवप्रकाश जी ने मौके पर स्थानीय मतदाताओं से उनका हालचाल लेने के साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में जाना और स्थानीय कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ देने को कहा।

मालूम हो कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की शतवार्षिकी पर बूथ चलो अभियान के तहत बूथ व घर- घर जाकर लोगों से मिलकर दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दे रहे है। मौके पर भाजपा की ओर से राज्य के संगठन महामंत्री सुब्रत चटर्जी, जिलाध्यक्ष तापस राय, महामंत्री प्रशांत चक्रवर्ती, लखन गोराई व घनश्याम ङ्क्षसह, जिला पर्यवेक्षक संजय ङ्क्षसह के अलावा शक्ति प्रमुख व बूथ प्रभारी भी उपस्थित थे।

बूथ चलो अभियान में लगेंगे 10 हजार कार्यकर्ता

पं.दीन दयाल उपाध्याय शतवार्षिकी के तहत शुरू हुए बूथ चलो अभियान को सफल बनाने में राज्य भर में करीब 10 हजार कार्यकर्ता 15 दिनों तक दिन-रात सिर्फ संगठन का कार्य देखेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला महामंत्री प्रशांत चक्रवर्ती ने बताया कि आसनसोल अंचल में भी 23 सौ से अधिक बूथों पर करीब 500 से अधिक चुने हुए भाजपा कार्यकर्ता 15 दिनों तक घर से बाहर निकलकर सिर्फ बूथ स्तर पर संगठन का कार्य 

करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: माकपा कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

यह भी पढ़ें: स्कूलों में बांग्ला अनिवार्य करना राज्य का मसला : अनिल स्वरूप

chat bot
आपका साथी