मुंहबोले दादा ने किया छठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता कोलकाता हैदराबाद और उन्नाव जैसी हृदय विदारक घटनाओं ने देश देश को पूरे ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 09:42 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 09:42 AM (IST)
मुंहबोले दादा ने किया छठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार
मुंहबोले दादा ने किया छठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोलकाता : हैदराबाद और उन्नाव जैसी हृदय विदारक घटनाओं ने देश देश को पूरे विश्व में शर्मशार कर दिया है। बावजूद इसके दुष्कर्म की घटनाओं को सिलसिला बदस्तूर जारी है। दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट थानांतर्गत बेलंदपुर में रिश्ते में मुंहबोले दादा द्वारा कक्षा छठवीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आयी है। यही नहीं, 200 रुपये देकर उसका मुंह भी बंद कराने की कोशिश की। लेकिन स्वजनों को घटना की जानकारी हो गई और उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम हलीम फकीर है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए डायमंड हार्बर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुनसान रास्ते का उठाया फायदा

बेलंदपुर निवासी पीड़िता अपने बड़े पिता के घर गई थी। शुक्रवार की शाम को वह वहां से अकेले ही अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में मुंहबोला दादा हलीम फकीर मिल गया। सुनसान रास्ता होने का लाभ उठा कर वह बहला फुसला कर छात्रा को आम के एक बगीचे में ले गया। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 200 रुपये देकर छात्रा को इसकी जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी दी। छात्रा चुपचाप घर लौट गई। लेकिन उसके हरकतें बदली-बदली सी थी। यह देख स्वजनों को संदेह हुआ। दवाब बना कर छात्रा से पूछताछ की गई, तो उसने पूरी सच्चाई बता दी। रात में ही स्वजनों ने हलीम के खिलाफ महेशतल्ला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में उतरी पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हो कि गत गुरुवार की रात विधाननगर कमिशनरेट अंतर्गत न्यूटाउन में भी एक मुख बधीर युवती को अ‌र्द्धनग्न हालत में बरामद किया गया था। उसके साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शंका है। जांच में उतरी पुलिस छह संदिग्धों को हिरासत में भी ले सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

chat bot
आपका साथी