Covid-19 : अब कोलकाता पुलिस के आयुक्त अनुज शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन में गए

Covid-19 कोलकाता पुलिस के आयुक्त अनुज शर्मा भी अब कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर वे खुद होम आइसोलेशन में चले गए हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 09:47 PM (IST)
Covid-19 : अब कोलकाता पुलिस के आयुक्त अनुज शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन में गए
Covid-19 : अब कोलकाता पुलिस के आयुक्त अनुज शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन में गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कोलकाता पुलिस के आयुक्त अनुज शर्मा भी अब कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि वह स्वस्थ हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर वे खुद होम आइसोलेशन में चले गए हैं। डॉक्टर उनकी शारीरिक स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। 

बुधवार को नमूना दिया और गुरुवार को रिपोर्ट  

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। मामूली लक्षण उनमें देखा जा रहा था। साथ ही बुखार भी उन्हें आया था। इसके बाद बुधवार को उन्होंने अपना नमूना दिया था जिसकी गुरुवार को रिपोर्ट आई। 

लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में भी आए

शर्मा मंगलवार तक लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में भी आए हैं। उस दिन वह पुलिस डे पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने राज्य सचिवालय नवान्न भी गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारी, डीजीपी व अन्य के साथ वे मौजूद थे। 

अभी वह अपने घर से ही जरूरी काम देखेंगे

इधर, बताया जा रहा है कि अभी वह अपने घर से ही जरूरी काम देखेंगे। इससे पहले कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) शुभंकर सिन्हा सरकार भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। 

1900 से ज्यादा कर्मी हो चुके ठीक : आयुक्त

उधर, आसनसोल-  दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुकेश कुमार जैन भी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जानकारी के मुताबिक अब तक कोलकाता पुलिस के 2100 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1900 से ज्यादा कर्मी ठीक हो चुके हैं जबकि 10 की मौत हो चुकी है। 

कोलकाता पुलिस के एक और जवान की मौत 

इधर, कोरोना वायरस के चलते कोलकाता पुलिस के एक और सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) की गुरुवार को मौत हो गई। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय एएसआइ गौतम महतो का करीब एक सप्ताह तक बीमारी से जूझने के बाद गुरुवार सुबह को के एक अस्पताल में निधन हो गया। 

अब तक करीब 10 जवानों की मौत हो चुकी है

बताया जा रहा है कि वह दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। महतो ने एक सप्ताह पहले बेचैनी की शिकायत की थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सूत्रों के मुताबिक कोविड-19 के चलते कोलकाता पुलिस के अब तक करीब 10 जवानों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी