Bengal Chunav 2021: कार्यकर्ता की मां के निधन पर शाह ने साधा निशाना, ममता का पलटवार- पहले यूपी का हाल देखें

West Bengal Assembly Election 2021 कुछ दिनों पहले बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की 85 वर्षीय मां शोवा मजूमदार की गुंडों ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती करवाया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं आया और सोमवार को उनका निधन हो गया।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 12:08 PM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 04:07 PM (IST)
Bengal Chunav 2021: कार्यकर्ता की मां के निधन पर शाह ने साधा निशाना, ममता का पलटवार- पहले यूपी का हाल देखें
नंदीग्राम में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी व्‍हील चेयर पर शो कर रही हैं।

कोलकाता, एएनआइ।  पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) में सब की नजर हॉटसीट नंदीग्राम (Nandigram) पर लगी हुई है। कुछ दिनों पहले बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की 85 वर्षीय मां शोवा मजूमदार की गुंडों ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया और सोमवार को उनका निधन हो गया। जिसके बाद से बीजेपी नेता टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमलावर हैं।

इस मामले में अब ममता बनर्जी ने भी दुख जताया है। साथ ही बीजेपी पर पलटवार किया है। नंदीग्राम में एक चुनावी रैली में ममता ने कहा कि मुझे नहीं पता महिला का निधन कैसे हुआ, लेकिन मैं महिलाओं पर होने वाली हिंसा के खिलाफ हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ट्वीट कर कहते हैं कि बंगाल का क्या हाल है, लेकिन उनसे पूछिए कि यूपी के क्या हालात हैं? हाथरस के क्या हालात हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा लालच अच्छी बात नहीं है, वो ना घर के रहे ना घाट के।

#WATCH | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee holds a 'padyatra' in Nandigram. pic.twitter.com/eOjiUoVWTm

— ANI (@ANI) March 29, 2021

बता दें कि 8 किलोमीटर लंबा ये रोड शो ठाकुर चौक जाएगा। हालांकि चुनाव प्रचार के लिए ममता बनर्जी गांवों की तरफ चली गई हैं। रोड शो के बाद दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर ममता बनर्जी ठाकुर चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद 2 बजे दूसरे स्‍थान पर एक और सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद दिन में 3 बजकर 30 मिनट पर नंदीग्राम में स्थित अहमदाबाद हाई स्‍कूल मैदान में भी वह एक और जनसभा को संबोधित करेंगी। होली के दिन तेज धूप के बीच ममता बनर्जी रोड शो कर रही हैं।

बता दें कि नंदीग्राम में नामांकन करने पहुंची कार में चढ़ते समय उनके चोट लग गई थी। उसके बाद से ही ममता बनर्जी व्‍हील चेयर पर हैं। वहीं भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो आज टॉलीगंज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार 30 मार्च को अमित शाह भी बंगाल पहुंचेंगे। ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा, इसमें नंदीग्राम सीट पर भी मतदान होगा।

chat bot
आपका साथी