ममता ने बिग बी को 77वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

राज्य ब्यूरो कोलकाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 06:19 AM (IST)
ममता ने बिग बी को 77वें  
जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
ममता ने बिग बी को 77वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके 77वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बिग बी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए ट्वीट किया,'जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं बच्चन जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना करती हूं। ईश्वर करें कि आप इसी तरह अपने अभिनय से विश्व भर के लोगों का मनोरंजन करते रहें।' बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रसेनजित चटर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'बच्चन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सिनेमा के लिए आपके प्यार और अथक लगन को सलाम। आप भारतीय सिनेमा के लिए सच्चे मार्गदर्शक और जीती जागती मिसाल हैं।'

chat bot
आपका साथी