सांस्कृतिक धरोहर हैं बंगाल के लोकगीत : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्व ऑडियो विजुअल विरासत दिवस के मौके पर बंगाल के लोकगीतों को सास्कृतिक धरोहर बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 12:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 12:00 PM (IST)
सांस्कृतिक धरोहर हैं बंगाल के लोकगीत : ममता
सांस्कृतिक धरोहर हैं बंगाल के लोकगीत : ममता

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्व ऑडियो विजुअल विरासत दिवस के मौके पर बंगाल के लोकगीतों को सास्कृतिक धरोहर बताया। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया-'आज विश्व ऑडियो विजुअल धरोहर दिवस है। पश्चिम बंगाल के लोकगीत दुनियाभर में पसंदीदा रहे हैं। यहा के न केवल लोकगीत बल्कि लोक कलाकृतिया भी हमारे लिए सांस्कृतिक धरोहर हैं और हमें उनपर गर्व है। इसे बचाने और संरक्षित करने के लिए पश्चिम बंगाल में लोक प्रसार योजना की शुरुआत की गई है, जिसके जरिए दो लाख लोकगीत गायक लाभान्वित हो रहे हैं।' उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में विरासत को सहेजने में ऑडियो विजुअल की महत्ता बताने के लिए 2005 में यूनेस्को ने 28 अक्टूबर को विश्व ऑडियो विजुअल विरासत दिवस के रूप में घोषित किया था। इस दिन सभी देशों में संगीत और वीडियो से जुड़े संगठनों की ओर से तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिनके जरिए ऑडियो और वीडियो के विरासती महत्व को दर्शाया जाता है।

chat bot
आपका साथी