सड़क पर उतर महिलाओं को किया जागरूक

जागरण संवाददाता कोलकाता महानगर कोलकाता में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने को सड़क पर उतरे वि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 05:17 PM (IST)
सड़क पर उतर महिलाओं को किया जागरूक
सड़क पर उतर महिलाओं को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर कोलकाता में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने को सड़क पर उतरे वरिष्ठ तृणमूल नेता व मेयर परिषद सदस्य देवाशीष कुमार ने कहा कि शहर में महिलाएं सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं। यहां किसी भी प्रकार की समस्या की कोई गुंजाइश नहीं है। दक्षिण कोलकाता के देशप्रिय पार्क से कैब बुक कर रासबिहारी होते हुए भवानीपुर पहुंचे देवाशीष कुमार ने रास्ते में महिलाओं से बातचीत कर उन्हें उनकी सुरक्षा को आश्वस्त किया। मौके पर मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए मेयर परिषद सदस्य ने कहा कि हाल ही में हैदराबाद व उन्नाव में जिस तरह से बेटियों के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना सामने आई है। उससे महिलाएं खासा घबराई है। ऐसे में राज्य की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। साथ महिलाओं को भय मुक्त माहौल में यात्रा को प्रोत्साहन देने को राज्य सरकार की ओर से विशेष तौर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी