केंद्र जनविरोधी नीतियों के विरोध में वामदलों की हड़ताल गुरुवार को, कांग्रेस और भाकपा माले लिबरेशन का समर्थन

कोलकाता के श्यामबाजार मौलाली बेहला जादवपुर और ढाकुरिया इलाकों में हड़ताल के दिन सुबह बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी। शहर में केंद्र में एकल जुलूस होगा। हड़ताल करने वाले गुरुवार सुबह जादवपुर में जुलूस के साथ ट्रेन भी रोकेंगे। माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती जादवपुर में होंगे।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 09:20 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 09:20 PM (IST)
केंद्र जनविरोधी नीतियों के विरोध में वामदलों की हड़ताल गुरुवार को, कांग्रेस और भाकपा माले लिबरेशन का समर्थन
18 वामपंथी और संबद्ध पार्टियां, खेत मजदूर और किसान संगठन केंद्र के विरोध में हड़ताल में भाग ले रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : वामदलों ने गुरुवार को केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल बुलाई की। कांग्रेस और भाकपा (माले लिबरेशन) का हड़ताल को समर्थन प्राप्त है। दूसरी तरफ राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। 18 वामपंथी और संबद्ध पार्टियां, खेत मजदूर और किसान संगठन केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में एक साथ हड़ताल में भाग ले रहे हैं। 

हड़ताल के दिन सुबह बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी

कोलकाता के श्यामबाजार, मौलाली, बेहला, जादवपुर और ढाकुरिया इलाकों में हड़ताल के दिन सुबह बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी। शहर में केंद्र में एकल जुलूस होगा। 

गुरुवार सुबह जादवपुर में जुलूस के साथ ट्रेन भी रोकेंगे

सूर्यकांता मिश्रा और विमान बसु इंटाली से मौलाली तक जुलूस में चलेंगे। हड़ताल करने वाले गुरुवार सुबह जादवपुर में जुलूस के साथ ट्रेन भी रोकेंगे। उसी तरह से दमदम स्टेशन पर प्रदर्शन किया जाएगा। माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती जादवपुर में होंगे।

chat bot
आपका साथी