सऊदी अरब में बंगाल के श्रमिक की मौत

जिले के तेहट्ट मारुटिया स्थित राखालगाछी ग्राम का निवासी अजय मंडल पैसा कमाने के लिए सऊदी अरब गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 03:59 AM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 03:59 AM (IST)
सऊदी अरब में बंगाल के श्रमिक की मौत
सऊदी अरब में बंगाल के श्रमिक की मौत

संवाद सूत्र, नदिया : जिले के तेहट्ट मारुटिया स्थित राखालगाछी ग्राम का निवासी अजय मंडल पैसा कमाने के लिए सऊदी अरब गया था। शुक्रवार की शाम उसके परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि अज्ञात बुखार के कारण अजय की मौत हो गई है। अजय के परिवार में उनकी पत्‍‌नी, बेटी और बूढ़ी मा है। अजय अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। स्थानीय प्रशासन के पास अजय के परिवारवालों ने अनुरोध किया है कि उसके शव को सऊदी अरब से उनके पैतृक निवास पर मंगवाने की व्यवस्था की जाए। तकरीबन दो वर्ष पहले अजय नौकरी करने सऊदी अरब गये थे। अजय सऊदी अरब में एक निर्माण कंपनी में बतौर श्रमिक काम करता था। कुछ महीने पहले वह अपने घर वापस भी आया था। अप्रैल में वह फिर से सऊदी अरब चला गया था। अजय की पत्‍‌नी निपा मंडल ने रविवार को बताया शुक्रवार शाम उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनके पति अज्ञात बुखार के कारण मारे गए हैं। निपा ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि शव को तत्काल उनके गाव मंगवाने की व्यवस्था का जाए। करीमपुर दो नंबर पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष ईराजूल मंडल ने बताया कि अजय मंडल की मृत्यु बेहद दुखदायी है। वे अजय के शव को लाने के लिए प्रशासन से बात करेंगे। इस दुख की घड़ी में वे अजय मंडल के परिवार के साथ हैं। करीमपुर दो नंबर ब्लॉक के बीडीओ सत्यजीत कुमार ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी